25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जितेंद्र सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महासचिव बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद रहे जितेंद्र सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Sep 12, 2020

Bhanwar Jitendra Singh Appoint As General Secretary In AICC

जितेंद्र सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महासचिव बनाया, AICC में जगह पाने वाले राजस्थान के एकमात्र नेता

अलवर. Jitendra Singh AICC General Secretary: पूर्व केन्द्रीय मंत्री और अलवर से सांसद रह चुके जितेन्द्र सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महासचिव का अहम पद दिए जाने के साथ ही असम का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। सिंह पूर्व में यूपीए सरकार में गृह व रक्षा राज्य मंत्री तथा एआइसीसी में सचिव भी रह चुके हैं। जितेन्द्र सिंह अभी तक उड़ीसा के कांग्रेस प्रभारी का दायित्व संभाल रहे थे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में शुक्रवार को किए गए महत्वपूर्ण फेरबदल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को कांग्रेस संगठन में महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही सिंह को असम का प्रभारी भी बनाया है।

कांग्रेस की ओर से जारी सूची में कुल नौ महासचिव मनोनीत किए हैं। जितेन्द्र सिंह कांग्रेस में पहली बार महासचिव बने हैं। वे अलवर से सांसद व दो बार विधायक रह चुके हैं। सिंह के महासचिव बनने पर कांग्रेसियों ने फूलबाग में जाकर उन्हें बधाई दी।

राष्ट्रीय राजनीति में अलवर का बढ़ा ओहदा

जितेन्द्र सिंह के कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से कांग्रेस में ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में अलवर का ओहदा बढा है। इससे पूर्व सिंह के एआइसीसी सचिव बनने से अलवर का राष्ट्रीय राजनीति में कद बढा था। बाद में उनके केंद्र में मंत्री बनने से भी अलवर राष्ट्रीय राजनीति पटल पर तेजी से उभरा था।

फूलबाग में आज सुबह सवा ग्यारह बजे स्वागत कार्यक्रम

जितेन्द्र सिंह को कांग्रेस का राष्टीय महासचिव व असम के प्रभारी महासचिव बनाए जाने पर शनिवार को सुबह सवा ग्यारह बजे उनके निवास फूलबाग पैलेस में श्रम मंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा।

मेरे लिए गर्व की बात

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्षा महोदया ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का भरसक प्रयास होगा। मुझे संगठन में मिले बड़े दायित्व से अलवर और राजस्थान का भी मान बढ़ा है। अब असम में चुनाव हैं। लाखों कार्यकर्ताओं के दम पर हम वहां वापसी करेंगे।
-जितेंद सिंह, नवनियुक्त महासचिव और असम प्रभारी