30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्टी बड़ी पर दावेदार कम

अलवर. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पास बायोडाटा की लाइन लग गई। उसी तर्ज पर भाजपा के पास भी पार्टी के दावेदार बायोडाटा जमा कर रहे हैं। अब तक करीब 150 बायोडाटा आ चुके हैं। इसमें पूर्व मंत्रियों से लेकर पूर्व विधायक आदि शामिल हैं। कुछ नेता अभी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। उनके बायोडाटा अभी नहीं पहुंचे।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

susheel kumar

Aug 27, 2023

पार्टी बड़ी पर दावेदार कम

पार्टी बड़ी पर दावेदार कम

भाजपा के पास आए 150 बायोडाटा, विधायकों से लेकर पूर्व मंत्रियों ने भी दिए
- सभी विधानसभाओं के हैं ये दावेदार, कई नेता नहीं खोल रहे पत्ते, उनके नहीं आए बायोडाटा

- महिला दावेदारों की संख्या पार्टी में कम, हर विधानसभा से दो से तीन ही महिलाएं सामने आ रहीं
अलवर. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पास बायोडाटा की लाइन लग गई। उसी तर्ज पर भाजपा के पास भी पार्टी के दावेदार बायोडाटा जमा कर रहे हैं। अब तक करीब 150 बायोडाटा आ चुके हैं। इसमें पूर्व मंत्रियों से लेकर पूर्व विधायक आदि शामिल हैं। कुछ नेता अभी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। उनके बायोडाटा अभी नहीं पहुंचे। बताते हैं कि पहले बायोडाटा देने से उन नेताओं के विरोधी दूसरी चाल भी चल सकते हैं। वहीं महिला उम्मीदवार भी विधानसभावार पार्टी के पास कम हैं।
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का रेकॉर्ड पेश करती है लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए अभी दावेदार कांग्रेस से यहां कम आए हैं। कांग्रेस के पास करीब 300 बायोडाटा आए हैं। वहीं भाजपा के पास 150 पहुंचे हैं। हालांकि पार्टी का तर्क है कि बायोडाटा अभी आधे भी नहीं आए। दो से चार दिन में इनकी संख्या में दोगुनी बढ़ोत्तरी होगी। वहीं दूसरी ओर महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 20 से 25 बताई जा रही है। ये सभी विधानसभाओं से हैं। वहीं पुरुष दावेदार एक विधानसभा से 10 से 12 शामिल हैं। हालांकि कई प्रमुख नेता अभी बायोडाटा नहीं दे पाए हैं। उनकी अपनी रणनीति है। उनका मानना है कि बायोडाटा से टिकट पक्का नहीं होता।

हमारे पास सभी विधानसभाओं से 150 से अधिक दावेदारों के बायोडाटा आ चुके हैं। अभी दो से तीन गुना बायोडाटा और आएंगे। दावेदारों की संख्या कम नहीं है। कमेटी आने वाले बायोडाटा की स्क्रीनिंग करेगी और उसके बाद प्रांतीय व राष्ट्रीय नेतृत्व टिकट फाइनल करेगा।
--- अशोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा

Story Loader