
राजस्थान स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन की तरफ से आईएमए हॉल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर व अभिनंदन समारोह किया गया। इसमें नर्सिंग छात्रों ने 51 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल थे।
जिला सरंक्षक राजपाल सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम में शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने कहा कि नर्सेज नर सेवा नारायण सेवा की भावना से कार्य करते हैं। स्टूडेंट नर्सेज की मांगों के निराकरण की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्रों ने रक्त दिया।
सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त लेने की प्रक्रिया पूर्ण की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि शशिकांत शर्मा ने कहा कि नर्सेज के स्किल डेवलपमेंट के लिए विभागीय सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ठ शशिकांत शर्मा सहायक कुल सचिव राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर थे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजस्थान नर्सेज ऐसोसिएशन प्रेम पटेल ने की।
इस मौके पर डॉ. परविन्दर सिंह व प्रदेश महामन्त्री नर्सेज मदनमोहन मीना, निशिबाला सिंह, विष्णुदत्त यादव, संदीप अवस्थी, नवीन पारीक, कार्यक्रम में सलाहकार पुष्पराज शर्मा, हेमपाल सिंह जादोन मौजूद थे।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
