
माउण्ट आबू से आए दोनों भालू आज शाम तक रहेंगे ङ्क्षपजरे में
अलवर. माउण्ट आबू वन्यजीव अभयारण्य से ट्रांसलोकेट कर सरिस्का लाए गए एक नर एवं एक मादा भालू को रविवार शाम तक विशेषज्ञों की निगरानी में ङ्क्षपजरे में ही रखा जाएगा। सरिस्का के डीएफओ डीपी जागावत ने बताया कि
दोनो भालूओ को वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ अरविन्द माथुर व डॉ डी.डी. मीना तथा भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के प्रतिनिधि विशेषज्ञ डॉ अनूप प्रधान की निगरानी में रखा गया है। शनिवार को सुबह प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजस्थान अरिन्दम तोमर की ओर से स्थानीय अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की उपस्थिति में दोनों भालूओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक आरएन मीना, उप वन संरक्षक अरुण कुमार डी. सहायक वन संरक्षक पंकज मीना, क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप कुमार, बायोलोजिस्ट गोकुल कनन, लोकल फोर्स के राजेश मीना, वनकर्मी भरत कटारिया, नवीन, मोहन बरगड आदि उपस्थित थे। इस दौरान तोमर ने भालूओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं अग्रिम कार्रवाई पर चर्चा की। विचार विमर्श के बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने भालूओ को रविवार शाम तक ङ्क्षपजरो / एनक्लोजर में ही रखे जाने की राय दी।
पहली बार हो रहा ट्रांसलोकेशन
माउण्ट आबू वन्यजीव अभयारण्य से भालुओं का ट्रांसलोकेट देश में पहली बार हो रहा है। इस कारण ट्रांसलोकेशन प्रक्रिया में पूर्ण सावधानी एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। भालू ट्रांसलोकेशन में सहयोगी रहे अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।
Published on:
23 Apr 2023 12:38 am

बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
