16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रैणी में कच्चे घर की दीवार तोड़कर 1.50 की चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पार

अलवर में रैणी कस्बे के भजेड़ा रोड स्थित एक कच्चे घर में चोरों ने दीवार में छेद कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

इस घर की दीवार तोड़कर की गई चोरी (फोटो - पत्रिका)

अलवर में रैणी कस्बे के भजेड़ा रोड स्थित एक कच्चे घर में चोरों ने दीवार में छेद कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर करीब 1.50 लाख रुपये नकद व लगभग 2 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े।

जानकारी के अनुसार पानी की टंकी मोहल्ला निवासी हेतराम मीणा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोर उसके कच्चे घर के पीछे की दीवार में छेद कर अंदर घुसे और बक्से में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए।

चोरी गए सामान में 1.50 लाख रुपये नकद, सोने के 5 मंगलसूत्र, 2 जोड़ी कुंडल, एक नथ, एक टीका, एक अंगूठी व करीब 1250 ग्राम चांदी के जेवरात शामिल हैं। पीड़ित ने इस वारदात को लेकर एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। रैणी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।