बहरोड़ ञ्च पत्रिका. सदर थाना क्षेत्र के बर्डोद टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक वाहन चालक के साथ टोल प्लाजा कर्मियों ने मारपीट कर दी।जिसको लेकर वाहन चालक ने सदर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि बहरोड़ कस्बे के भावता की ढाणी निवासी गजेंद्र शर्मा पुत्र ङ्क्षसगराज शर्मा ने रिपोर्ट दी है कि वह अपने सहयोगी के साथ टेम्पो लेकर सोडावास से आ रहा था ।
जैसे ही वह बर्डोद टोल प्लाजा पर पहुंचा तो टोल टैक्स की पर्ची दिखा कर आगे निकल आए। जब उन्होंने वापिस टोल की पर्ची लेनी चाही तो उसकी कटवाई हुई पर्ची को टोल कर्मियों ने फाड़ दिया ।
जब चालक ने इसका विरोध किया तो टोल कर्मियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।