
सीबीएसई: 12वीं का परीक्षा परिणाम पांच फीसदी गिरा, 10वीं का ठीक रहा
सीबीएसई: 12वीं का परीक्षा परिणाम पांच फीसदी गिरा, 10वीं का ठीक रहा
परिणाम आया तो झूम उठे विद्यार्थी
स्कूलों ने अपना रिकॉर्ड बताया बेहतर
जिले में 50 से ज्यादा स्कूल
इनमें करीब पांच हजार छात्र-छात्राएं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का परिणाम शुक्रवार की शाम जारी हो गया। परिणाम पाकर छात्र-छात्राएं खुशी से फूले नहीं समाए। इस बार कक्षा 12 का परिणाम पिछले साल की मुकाबले पांच फीसदी गिरा है। हालांकि स्कूलों ने अपना रिकॉर्ड बेहतर बताया।
स्कूलों ने अपना रिकॉर्ड बताया बेहतर
जिले में सीबीएसई स्कूलों की संख्या करीब 50 है। इनमें पांच हजार के आसपास विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा हुए करीब डेढ़ माह हो गया। छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार था जो शुक्रवार को आ गया। परिणाम आते ही किसी ने मोबाइल खोला तो किसी ने कंप्यूटर पर रिजल्ट देखा। कुछ छात्रों ने बताया कि उनका परिणाम तैयारी के अनुरूप आया तो कुछ छात्र कुछ विषयों को लेकर असंतुष्ट दिखे। कक्षा 10 का परिणाम इस बार ठीक रहा।
Published on:
13 May 2023 12:01 pm
