7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम में हो रहे बदलाव ने बिगाड़ी लोगों की सेहत

खासी, जुकाम, बुखार, हाथ पैरों में दर्द की हो रही है शिकायतसरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Himanshu Sharma

•

Updated: 7 Feb 2018, 3:31 PM IST

Changes in the weather, the spoiled the health of people

अलवर. बीते 10 दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव के चलते इसका सीधा प्रभाव लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। प्रत्येक घर में खासी, जुकाम, बुखार, हाथ पैरों में दर्द, सिर दर्द सहित अन्य बीमारियों से लोग परेशान हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चें व बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
चार से पांच दिन पहले दिन का तापमान 26 डिग्री से अधिक पहुंच गया था तो, रात का न्यूनमत तापमान 12 डिग्री हो गया था। गर्मी बढऩे से लोगों ने गर्म पकड़े रख दिए। लेकिन तीन दिनों से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जा रही है। रात का तापमान पांच से छह डिग्री व दिन का तापमान 21 डिग्री तक पहुंच रहा है। मौसम में हुए इस बदलाव का प्रभाव लोगों पर नजर आने लगा है। राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में इन दिनों 2800 मरीजों की ओपीडी चल रही थी। जो बढकऱ 3500 के आसपास पहुंच गई है। गीता नंद शिशु अस्पताल में आउट डोर में 500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादातर मरीजों के खासी, जुकाम, बुखार की शिकायत है।

ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रकोप
अलवर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी मौसमी बीमारियों से पीडि़त मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग बिना जांच कराए ही मेडिकल या नीम हकीमों से दवाई ले रहे हैं। इसके कारण बहुत से लोगों का बुखार कई दिनों तक नहीं उतरता है। अलवर जिले में बुखार से पीडि़त लोगों की संख्या प्रतिदिन करीब 20 हजार है। इन दिनों गैर सरकारी हास्पिटलों में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस मौसम में बुखार के साथ खांसी, जुकाम भी बढ़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते हुए मौसम कभी अधिक सर्दी तो कभी गर्मी के कारण लोग सर्दी से लापरवाह हो जाते हैं। इसके कारण यह बीमारी फैलती है। अलवर जिले में मच्छरों का प्रकोप भी बीमारियो को बढ़ा रहा है।

बरतें सावधानी
एेसे मौसम में थोड़ा बचाव करना चाहिए। आईसक्रीम, कोल्ड कॉफी सहित अन्य ठण्डी चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। अगर जुकाम, खासी व बुखार हो रहा है तो, पानी हल्का गर्म करके पीना चाहिए। ज्यादा समय तक परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। क्योंकि इस समय स्वाइन फ्लू की शिकायत भी चल रही है। स्वाइन फ्लू व सामान्य बीमारी के लक्षण एक जैसे हैं।
डॉ. डीआर पटेल, फिजीशियन

बच्चों को बचाएं
बच्चों में खासी, जुकाम व निमोनिया की शिकायत ज्यादा मिल रही है। इस दौरान बच्चों में दस्त के लक्षण भी मिल रहे हैं। बच्चों के अचानक तेज बुखार आ रहा है। आम तौर पर बुखार तीन से चार दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन अभी समय लग रहा है। एेसे में बच्चों को मौसम से बचा कर रखे, आउटिंग नहीं करें। जिन लोगों को खासी व जुकाम की शिकायत है, उन से बच्चों को दूर रखें।
डॉ. मुकेश गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ