30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में गूंजे जिंगल बेल के स्वर, धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

अलवर में क्रिसमस पर्व धूम-धाम से मनाया गया। क्रिसमस के मौके पर सेंट-एंड्रयूज चर्च पर भीड़ लगी रही।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Sharma

Dec 26, 2017

christmas celebration in alwar with full joy

अलवर. जिले भर में क्रिसमस का पर्व मसीह समाज की ओर से श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के बाजारों में क्रिसमस की रौनक देखते ही बन रही थी। लोगों ने एक दूसरे से मिल हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस कहकर अभिवादन किया। हर तरफ खुशी का माहोल था। क्रिसमस पर गाया जाने वाला गीत — जिंगल बेल, ङ्क्षजंगल बेल के स्वर हर तरफ सुनाई दे रहे थे। इस पर्व के चलते सांता क्लॉज की डे्रस, क्रिसमस ट्री सहित अन्य सामानों की खूब बिक्री हुई। चर्च के बाहर सुबह से ही कैंडल की दुकानें सजनी शुरू हुई जो देर रात तक लगी रही। बाजार में हर तरफ खरीदारी का माहोल बना हुआ था। छोटे, बडे सभी लोग इस पर्व को मनाने में व्यस्त दिखाई दिए।


सडक़ पर वाहनों की लंबी कतार


शहर के चर्च रोड से केडल गंज तक सडक़ों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यहां पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी। शाम के समय चर्च रोड पर इस कदर भीड़भाड़ थी कि पुलिस को वाहनों का प्रवेश रोकना पड़ा। चर्च के समीप रोड पर देर रात तक भीड़भाड़ रही।


होली फैमिली चर्च में रही धूम


इधर, केड़लगंज स्थित होली फैमिली चर्च में भी क्रिसमस की धूम रही। यहां शहर के लोगों ने मदर मरीयम की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाई। यहां प्रभू यीशू के जन्म की झांकी देखने के लिए युवाओं की भीड़ रही। चर्र्च परिसर स्थित मदर टेरसा होम में रहने वाले अनाथ बच्चों को नई डे्रस पहनाई व विशेष भोजन कराया गया। यहां पर बच्चों के लिए नृत्य संगीत का भी आयोजन किया गया था।

प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश

मन्नी का बड़ स्थित सेंट एंड्रूज चर्च में सुबह 9 बजे विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें चर्च के रेव्ह राजेश मकवान ने प्रभु यीशू के बताए सात वचनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रभू यीशू ने समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। चर्च के अंदर व बाहर विशेष सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं ने कैंडल जोडक़र प्रभु यीशू से प्रार्थना की। चर्च में पीछे की तरफ प्रभु यीशू के जन्म की सुंदर झांकी सजाई गई थी। यहां पर युवाओं को सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। अधिकतर युवा यहां समूहों में पहुंचे। छोटे बच्चे सांता क्लॉज की डे्रस पहने हुए परिजनों के साथ आए।