3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

खौफनाक मंजर : कार की टक्कर से कई फीट उछलकर दूर गिरी बाइक, सवारों की क्या हुई हालत ….. देखें वीडियो …..

बहरोड़. अलवर बहरोड़ स्टेट हाइवे पर कल्याणपुरा गांव के पास गुरुवार शाम करीब पांच बजे बहरोड़ से बर्डोद की तरफ जा रही एक कार ने दूसरी कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।कार व बाइक की टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक उछल कर गाड़ी पर ही गिर गई।जिसके बाद बाइक सड़क के दूसरी तरफ तो गाड़ी दूसरी फंस गई।

Google source verification


बहरोड़. अलवर बहरोड़ स्टेट हाइवे पर कल्याणपुरा गांव के पास गुरुवार शाम करीब पांच बजे बहरोड़ से बर्डोद की तरफ जा रही एक कार ने दूसरी कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।कार व बाइक की टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक उछल कर गाड़ी पर ही गिर गई।जिसके बाद बाइक सड़क के दूसरी तरफ तो गाड़ी दूसरी फंस गई। सड़क दुर्घटना के बाद बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए।जिन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ पर उनका ईलाज चल रहा है।

ट्रोले की टक्कर से एक की मौत
नीमराणा ञ्च पत्रिका. दिल्ली जयपुर हाइवे गुरुवार सुबह एक ट्रोला ने बाइक को टक्कर मार दी।जिससे हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि दानिश पुत्र शहीद खान उम्र 31 साल निवासी शेरपुर थाना पीलीभीत यूपी ने मामला दर्ज कराया है कि उसका भाई आमिर गुरुवार सुबह 7 बजे गुडगांव से नीमराणा के लिए बाइक पर निकला था की ट्रोले से आगे निकलने के बाद हाइवे पर ट्रोला ने बाइक व सवार टक्कर मार दी ।घटना में उसके भाई आमिर के पेट पर से ट्रोला निकल गया। जिससे मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक व्यक्ति आमिर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सड़क दुर्घटना में श्रमिक की मौत
बहरोड ञ्च पत्रिका. नेशनल हाइवे पर बुधवार देर रात औद्योगिक क्षेत्र के पास पैदल जा रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ।अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। बहरोड़ थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात को नेशनल हाइवे पर औद्योगिक क्षेत्र के पास एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी।जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान खण्दवा नारनौल निवासी सेलेष पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। जोकि अपने परिवार के साथ उपवन हाउङ्क्षसग सोसायटी में रहता था और नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था। मृतक श्रमिक की शादी हो चुकी थी लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी और वह लम्बे समय से औद्योगिक क्षेत्र के पास हाईवे पर स्थित हाउङ्क्षसग सोसायटी में माता पिता के साथ रहता था।