अलवर

जैन मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्तिमय भजनों पर झूमे श्रद्धालु

रिद्धि सिद्धि शंखेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय एवं राज राजेंद्र सूरी जैन गुरू मंदिर, कटी घाटी अलवर का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Jun 01, 2025

अलवर. रिद्धि सिद्धि शंखेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय एवं राज राजेंद्र सूरी जैन गुरू मंदिर, कटी घाटी अलवर का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को चौथे दिन मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। रविवार को नूतन जिनालय एवं गुंरु मदिर का द्वारोत्घाटन होगा। महोत्सव का आयोजन राज राजेंद्र सूरि जैन गुरू मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है।

इस अवसर पर बिजनौर से आई बैंड ने बैंडवादन किया और शहनाई की धुनो के बीच प्रतिष्ठा हुई। संगीतमय स्वरों के बीच जिनालय के मुख्यद्वार पर मंगल तोरण बांधा गया, केसर कुमकुम के छापे लगाए गए। कांस्य पात्र के घृत में प्रभु का प्रथम मुख दर्शन हुआ और सवा लाख अखंड अक्षत्र से स्वास्तिक आलेखन किया गया। माणक मोदक चढ़ाए गए।पार्श्वनाथ भगवान, गौतम स्वामी, राजेंद्र सूरि गुरुदेव को माणक मोदक चढाने के लाभार्थी व सोना व चांदी के मुद्राओं की दृष्टि के लाभार्थी भी मौजूद रहे।

इस दौरान पूजन के लिए बोलियां भी लगाई गई और अनुमोदना की गई। कार्यक्रम के विधिकारक हेमंत कुमार वेद मुथा, मक्षी मध्यप्रदेश से, विधिकारक अनिल हरण लिंबडी गुजरात से आए हुए हैं। मन मधुकर म्यूजिकल ग्रुप नागदा की ओर से दी जा रही संगीतमय प्रस्तुतियों पर भक्त भाव विभोर हो रहे थे। महोत्सव का आयोजन गुरुवर्या डा. प्रियदर्शना व सुदर्शना के सानिध्य में किया जा रहा है।

Updated on:
01 Jun 2025 12:29 pm
Published on:
01 Jun 2025 12:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर