21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूआईटी पर ‘धनवर्षा’, 330 करोड़ रुपए से होगा शहर का विकास

अलवर. शुक्रवार को नगर विकास न्यास (यूआईटी) पर खूब धनवर्षा हुई। शहर के विकास के लिए 330 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वर्ष 2022-23 के मुकाबले आगामी वर्ष 2023-24 के बजट में 60 करोड़ का इजाफा हुआ है। अप्रैल माह से ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

susheel kumar

Mar 25, 2023

यूआईटी पर 'धनवर्षा', 330 करोड़ रुपए से होगा शहर का विकास

यूआईटी पर 'धनवर्षा', 330 करोड़ रुपए से होगा शहर का विकास

अलवर. शुक्रवार को नगर विकास न्यास (यूआईटी) पर खूब धनवर्षा हुई। शहर के विकास के लिए 330 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वर्ष 2022-23 के मुकाबले आगामी वर्ष 2023-24 के बजट में 60 करोड़ का इजाफा हुआ है। अप्रैल माह से ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

यूआईटी के अध्यक्ष जितेंद्र सोनी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बोर्ड की बैठक हुई। सचिव अशोक कुमार योगी ने बजट सभी के सामने रखा। काफी देर तक मंथन चला और आखिर में मंजूरी दे दी गई। डीएम एवं अध्यक्ष ने कहा कि शहर का योजनाबद्ध विकास न्यास की प्राथमिकता होनी चाहिए। सचिव अशोक कुमार योगी ने कहा, बजट के मुताबिक तय समय पर कार्य होंगे। इस दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी सोहन सिंह नरूका, मुख्य अभियन्ता पीके जैन, नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई, वरिष्ठ लेखाधिकारी फैलीराम मीना, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियन्ता संगीत अरोड़ा, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियन्ता जोहरी लाल मीणा, पीएचईडी के अधीक्षण अभियन्ता केके नारंग, एक्सईएन प्रमोद शर्मा, योगेन्द्र कुमार, विनीत नागायच, उप नगर नियोजक लक्ष्मण सिंह राठौड़ आदि रहे।

चालू वित्तीय वर्ष में भरा यूआईटी का खजाना, 114 करोड़ योजनाओं पर खर्च होंगे

यूआईटी की वित्तीय वर्ष 2022-23 की संशोधित आय प्राप्तियां 182 करोड़ रुपए, व्यय राशि 192 करोड़ रही। यानी तय बजट से अधिक कार्य किया। इसका भी अनुमोदन किया गया। यूआईटी का खजाना वर्ष 2022-23 में खूब भरा। आय-व्यय अनुमानों में प्राप्तियों 330 करोड़ रूपए रखी गई हैं। इसी हिसाब से बजट 330 करोड़ का रखा गया है। 207 करोड़ रुपए विकास पर खर्च होगा, जिसमें 114 करोड़ रूपए न्यास योजनाओं पर व 93 करोड रूपए गैर योजना क्षेत्र के कार्यों पर खर्च होगा।

यहां लगाया जाएगा धन

- सडक निर्माण एवं सुदृढीकरण पर 73 करोड रूपए- विद्युत एवं रोड लाइट पर 25 करोड रूपए

- नाली व सिवरेज निर्माण पर 19.5 करोड़- कम्पनी बाग में भूमिगत पार्किंग निर्माण पर 23.33 करोड़

- पेयजल व जल संरक्षण पर 7.35 करोड़ रुपए- पर्यटन स्थल मोती डूंगरी के विकास कार्यों पर 4 करोड़

- पार्कों के विकास एवं वृक्षारोपण पर 15.35 करोड़- मिनी सचिवालय निर्माण में 7.24 करोड रूपए लगेंगे

- इंदिरा गांधी स्टेडियम के विकास पर 2 करोड़ रूपए- शहर में सौन्दर्यीकरण पर 2.7 करोड़ रूपए

- चौराहों के विकास एवं पुरानी धरोहरों के विकास के पर 4.4 करोड- यातायात प्रबंधन के साथ अन्य विकास कार्यों पर 5 करोड़

ऑनलाइन परीक्षा के लिए बनेगा सेंटर

थाना वैशाली नगर में ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए सेंटर की स्थापना की जाएगी। इसमें सभी सुविधाएं होंगी। जिला मुख्यालय पर इन्द्रा गांधी वर्किंग वूमेन हॉस्टल व यूथ हॉस्टल आदि के लिए जमीन मुहैया कराने का निर्णय लिया गया। भूमि निःशुल्क आवंटित होगी।

नगर विकास ट्रस्ट की बैठक में 330 करोड़ का बजट पास हुआ है। इससे शहर का समग्र विकास होगा। समय पर कार्य शुरू करवाए जाएंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस बार बजट में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।

- अशोक कुमार योगी, सचिव, यूआईटी