6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहारी सीजन में सोने-चांदी में आया जबरदस्त उछाल, जानिए इस समय कितने हैं सोने-चांदी के दाम

https://www.patrika.com/alwar-news/

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Oct 24, 2018

Diwali 2018 : Gold And Silver Rates Increase In Festive Season

त्योहारी सीजन में सोने-चांदी में आया जबरदस्त उछाल, जानिए इस समय कितने हैं सोने-चांदी के दाम

भारतीय महिलाओं को सबसे ज्यादा प्यार अपने आभूषणों से होता है। आभूषण जो सोने से बने हो, चंादी से बने हो। शादी में पहनने या फिर त्योहारों पर सजने संवरने के लिए आभूषणा खरीदना हर महिला का पहला शौक होता है। लेकिन इस बार दीपावली पर सोने चांदी के गहने खरीदना उनको महंगा साबित हो सकता है क्योंकि त्योहारी सीजन की शुुरुआत होने के बाद से ही सोने व चांदी की चमक तेज हो गई है। दीपावली पर सोने व चांदी की मांग बढऩे से सोने व चांदी के भाव में 700 से 1000 रुपए की कीमत बढ़ गई है।

सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में रुपए की कीमत कम होने से भावों पर असर पड़ा है। कुछ व्यापारियों का कहना है कि इन दिनों त्यौहारी सीजन होने से बाजार में सोने की मांग अचानक से बढ़ गई है इसकी वजह से देानों धातुओं के दाम महंगे हो गए हैं। अक्सर श्राद्ध पक्ष के दौरान सोना चांदी के दाम गिर जाते हैं लेकिन इस बार श्राद्धपक्ष में भी भाव लगातार बढ़ते रहे हैं।

सर्राफा व्यापारी सत्यनारायण खंडेलवाल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार दीपावली पर से पहले ही सोने का भाव बढ़ गया है। दीपावली पर पूजन के लिए लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, सिक्के, बर्तन, चांदी के रुपए आदि खूब बिकते हैं। महिलाएं भी इन दिनों में लाइट वेट ज्वैलरी खरीदना पसंद करती हैं। लेकिन इस बार दाम महंगे होने से खरीददारी कम होने की उम्मीद है।

चुनाव के दौरान और महंगा हो सकता है सोना-चांदी

आभूषण विक्रेता मेाहन शर्मा ने बताया कि दीपावली के बाद से ही शादी विवाह की शुरुआत हो जाएगी । इस बार शादी विवाह के दिनों में चुनाव भी होने वाले हैं। चुनाव के दिनों में सोना चांदी के लाने ले जाने पर प्रतिबंध लग जाता है। ऐसे में इसके भाव और तेज होने की सभावना है। हो सकता है कि सोना इस बार 34 हजार प्रति दस ग्राम से ज्यादा हो जाए।
सोना 24 कैरेट- 31400 रुपए प्रति तोला, सोना जेवराती- 30100 रुपए प्रति तोला।
चांदी 39100 प्रति किलो। अक्टूबर में 23 अक्टूबर का भाव- सोना 24 कैरेट 32,500, सोना जेवराती 30,600, चांदी 40,100.