
दीपोत्सव के स्वागत के लिए तैयार अलवर, जगमग रोशनी से सजा बाजार, जमकर होगी खरीदारी
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी शुक्रवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन आयुर्वेद के देव भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाएगी। इसी के साथ चार दिवसीय दीपोत्सव शुरू हो जाएगा। इस बार दीपोत्सव 4 दिन का ही रहेगा। दीपोत्सव की शुरुआत 13 नवंबर को धनतेरस को होगी। इसके अगले दिन 14 नवंबर को सुबह छोटी दीपावली और नरक चतुर्थी मनाई जाएगी । इसी दिन शाम को दीपावली पर लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। 15 नवंबर को अन्नकूट पर्व मनाया जाएगा। सौलह नवंबर को भैया दूज पर बहने भाइयों को तिलक लगाएंगे और कहानी सुनेंगे । इसी के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव का समापन हो जाएगा। बाजार में व्यापारियों ने धन तेरस के शुभ मुहूर्त में होने वाली खरीदारी को चलते विशेष तैयारी की है। ज्वेलरी ,कपड़े ,बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम ,ऑटोमोबाइल ,कंप्यूटर व लैपटॉप आदि की खूब बिक्री होगी जिसके लिए अग्रिम बुकिंग हो गई है।
पंडित यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर चित्रा नक्षत्र , प्रीति योग का शुभ सहयोग रहेगा जो सुख समृद्धि व ऐश्वर्या का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त के खरीददारी की जा सकती है।
वाहनों की बम्पर बिक्री, एलईडी की मांग
-इस बार धनतेरस पर वाहनों की बम्पर बिक्री होने की संभावना है। इस बार प्याज के भाव अच्छे मिलने से वाहनों की जमकर बिक्री होगी जिसकी एडवांस बुकिंग हो रही है। बुधवार को दिन भर शोरूमों पर भीड़ रही। युवाओं ने अपने दुपहिया वाहन बुक कराए। इसी प्रकार धनतेरस पर मोबाइल की रिकार्ड तोड़ बिक्री की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी प्रकार दुकानदारों ने बताया कि एलईडी की मांग बनी हुई है। लोग टीवी की बजाए इसे अधिक पसंद कर रहे हैं। इस बार महिलाओं की पसंद के रूप में आटा चक्की सामने आई है। दो वर्षों से धन तेरस पर आटा चक्की भी बिकने लगी है।
Published on:
12 Nov 2020 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
