8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा बोले- सतीश पूनिया ने व्यक्तिगत रंजिश व पद का दुरूपयोग कर मुझे निष्कासित किया

भाजपा से निष्कासन के बाद डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने कहा कि सतीश पूनिया ने व्यक्तिगत रंजिश व पद का दुरूपयोग कर मुझे निष्कासित किया है। लेकिन वे हक की लड़ाई लड़ेंगे।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 18 Jul 2021, 10:15 AM IST

Dr Rohitashv Sharma Statement On Satish Poonia After Expelled From BJP

पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा बोले- सतीश पूनिया ने व्यक्तिगत रंजिश व पद का दुरूपयोग कर मुझे निष्कासित किया

अलवर. भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किए गए पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कार्रवाई को उनसे व्यक्तिगत रंजिश और पद का दुरुपयोग बताया है।

भाजपा से निष्कासन के बाद पत्रिका से बातचीत में डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने कहा कि मुझे पार्टी से निष्कासन का कोई कारण नहीं था, मैंने कोई अनुशासनहीनता नहीं की और न ही मैं पार्टी के खिलाफ बोला हूं। मैंने मात्र इतना कहा था कि सतीश पूनिया ने २२ साल पहले भाजपा और पार्टी नेताओं के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और त्यागपत्र दे दिया। चुनाव के समय में अपनी पूरी पार्टी को साथ लेकर चले गए। एेसे अनुशासनहीन व्यक्ति दूसरों पर क्या अनुशासन का डंडा चलाएंगे। मात्र इस रंजिश को पूरा करने के लिए उन्होंने मुझे पार्टी से निकाला।

भाजपा मेरी मां है और मैं पार्टी के साथ हूं, मैं कभी भाजपा के साथ धोखा नहीं करूंगा और मैं कभी कांग्रेस में जाने वाला नहीं हूं। कांग्रेस के लिए मैंने इतना जरूर कहा कि वह मेरा पीहर है और भाजपा ससुराल तो इसमें क्या दिक्कत है। में भाजपा में अपनी हक की लड़ाई लडूंगा। मुझे सतीश पूनिया ने व्यक्तिगत रंजिश के कारण और कुछ अनुभवहीन नेताओं ने जान बूझकर अनर्गल बात कही है, जिनका मैं पहले ही खंडन कर चुका हूं। न्याय की लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक जाऊंगा, मुझे उम्मीद है कि ये नेता न्याय करेंगे। मैं अनुभव वाले व्यक्तियों का शिष्य रहा हूं, उनके नीचे ट्रेनिंग ली है। मैं कभी गलत शब्द और भाषा का प्रयोग नहीं करता, हमारे नेताओं ने विधानसभा और लोकसभा में नई परम्परा कायम की है, मैं उन परम्परा में पला व्यक्ति हूं। मैं कभी गलत व अनुशासनहीन नहीं हो सकता। मैं पूरी लड़ाई लडूंगा और मुझे विश्वास है कि मेरी जीत होगी