अलवर. मंगलवार की रात सवा दस बजे अचानक घरों के पंखे हिलने लगे। रसोई के बर्तन भी कुछ जगहों पर गिरे तो लोग भूकंप आदि कहते हुए घरों से बाहर आ गए। खुले आसमान के नीचे काफी देर तक खड़े रहे। भूकंप की तीव्रता अधिक होने के चलते लोगों में देर रात तक भय बना रहा। भिवाड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
दिसंबर से अब तक कई बार भूकंप के झटके यहां भी आए लेकिन मंगलवार को आए भूकंप की तीव्रता छह रिएक्टर से अधिक रही जिससे घरों के पंखे आदि तेजी से हिलने लगे। फ्लैट्स में रह रहे लोग भी बाहर आ गए। उन्होंने अपने-अपने परिचितों को फोन करके हाल जाना। काफी देर तक भूकंप का डर लोगों के मन में रहा। वहीं अधिकारी व कर्मचारी भी घरों से बाहर आ गए।