24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET पेपर लीक मामले में ED का बड़ा एक्शन, आरोपी की संपत्ति पर लगाया नोटिस; जमीन पर किया कब्जा

राजस्थान में करीब साढ़े तीन साल पहले हुए रीट पेपर लीक मामले में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 23 Apr 2025, 7:54 AM IST

reet paper leak

reet paper leak

राजस्थान में करीब साढ़े तीन साल पहले हुए रीट पेपर लीक मामले में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने इस केस के मुख्य आरोपी रामकृपाल मीणा की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। सूत्रों के अनुसार अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के खोहरा गांव में रामकृपाल मीणा की 1.13 हेक्टेयर जमीन पर ईडी के अधिकारियों ने कब्जे की प्रक्रिया पूरी कर नोटिस बोर्ड लगा दिया है।

इस जमीन की कीमत डीएलसी दर के हिसाब से 1.23 करोड़ है, लेकिन बाजार में इसका मूल्य 10 करोड़ से ज्यादा बताया जा रह है। यह कार्रवाई पीएमएलए एक्ट के तहत की गई है। पेपर लीक मामले में जितनी भी संपत्तियां अब तक अटैच या कब्जे में ली हैं, वे ब्लैक मनी से खरीदी गई संपत्तियां हैं।

पूर्व में की गई जब्ती

ईडी ने सितंबर 2024 में इस केस के मुख्य आरोपी रामकृपाल मीणा और प्रदीप पाराशर के चार बैंक खातों में जमा 10,89,259 रुपए जब्त किए थे। इसके अलावा फरवरी 2022 में मीणा के गोपालपुरा बाइपास स्थित स्कूल व कॉलेज की तीन मंजिला बिल्डिंग को भी जेडीए ने कार्रवाई पर गिरा दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपियों सहित 131 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी की कार्रवाई अभी जारी है।

यह भी पढ़ें : J&K में आतंकी हमले के बाद जयपुर में हाई अलर्ट जारी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति की बढ़ाई सुरक्षा