8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

चोरी कर आठ बाइकों को छुपाया बंद फैक्ट्री में, चार आरोपी पकड़े गए … देखें वीडियो ….

बाइक से पार्ट निकालकर कबाड़ी और मिस्त्री को बेचते थे

Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Jun 01, 2025



भिवाड़ी ञ्च पत्रिका. थाना फेज तृतीय पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों को बरामद कर चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी चोरी की बाइक से पार्ट को अलग-अलग कर मिस्त्री व कबाडिय़ों को बेच देते थे। आरोपियों से मोबाइल चोरी, लूटपाट एवं चोरी का माल खरीदने वालों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि क्षेत्र में बाइक चोर पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए। इसके लिए एएसपी अतुल साहू एवं डीएसपी कैलाश चौधरी के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी सत्यनारायण के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आकाश पुत्र ओमप्रकाश जाटव निवासी जाटव मोहल्ला भिवाड़ी, विकास पुत्र रामकिशन जाटव निवासी मिलकपुर गुर्जर, निखिल पुत्र रामबच्चन राजपूत निवासी पटना बिहार हाल किराएदार राजीव गांधी एंकलेव और विक्की पुत्र निर्मल निवासी झिवाना को गिरफ्तार कर चोरी की आठ बाइक बरामद की गई।
थाना पुलिस ने बताया कि हरिकिशन निवासी धारूहेड़ा ने 18 मई को मामला दर्ज कराया कि उसकी बाइक यूआईटी सेक्टर छह सब्जी मंडी से चोरी हो गई। बाइक चोरी के बाद छानबीन की गई। थाना पुलिस को सूचना मिली कि कहरानी पानी की टंकी के पास एक बाइक के साथ तीन संदिग्ध खड़े हैं। जिनके पास चोरी की बाइक हो सकती है। सूचना पर टीम को भेजा गया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगे। घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। उनसे मोडिफाई बाइक के दस्तावेज मांगे गए। इस पर वे घबरा गए। कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। तीनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। वहीं अगले दिन एक अन्य सूचना मिली कि कैपिटल मॉल के पास एक लड$का चोरी की बाइक के साथ खड़ा है। थाना पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। चारों ने पूछताछ में बताया कि चोरी के बाद बाइक को बंद कंपनी एसआर फोयल में छिपाकर रख देते थे। चोरों की निशानदेही पर बंद फैक्ट्री से छह बाइक बरामद की। चोरी की बाइक से पार्ट खरीदने वाले कबाड़ी एवं मिस्त्री पर भी कार्रवाई की तैयारी है।