
Rajasthan Election 2023: पांच साल पहले यानी वर्ष 2018 में मंत्री टीकाराम जूली, शहर विधायक संजय शर्मा, मुंडावर विधायक मंजीत सिंह व बानसूर से भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह शेखावत करोड़पति थे। सांसद बालक नाथ, मंत्री शकुंतला रावत व ललित यादव लखपति थे। अब पांच साल बाद इनकी संपत्ति में कितनी बढ़ोत्तरी हुई, ये अब जनता के सामने आने वाली है। 30 नवंबर से चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है जिसमें प्रत्याशियों को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में जाकर एफिडेविट जमा कराने होंगे। जनता भी जानने के लिए इंतजार कर रही है कि नेताओं की दौलत में कितना तड़का लगा।
कुछ नेताओं के पास सोना था ज्यादा तो कुछ के पास लग्जरी गाड़ियां : वर्ष 2018 में आपने अपनी विधानसभाओं से जिसे विधायक बनाया, उनमें से कुछ लखपति हैं तो कुछ करोड़पति। किसी के पास लाखों का सोना-चांदी है तो किसी के पास लग्जरी गाड़ियां। कई विधायकों की पत्नियां ही उनसे अमीर हैं। इसका खुलासा विधायकों की ओर से वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के नामांकन एफिडेविट से हुआ है। इस बार सिटिंग विधायक व चुनाव लड़ने वाले अन्य प्रत्याशी फिर मैदान में हैं। राजनीतिक पंडित कहते हैं कि इन पांच साल के दौरान नेताओं के पास नकदी से लेकर जमीन-जायदाद आदि में बढ़ोत्तरी के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023: टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के इस पूर्व विधायक ने ठोकी ताल, अब इस विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
इस तरह लगाया गणित
बता दें कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद बालक नाथ ने भी एफिडेविट भरा था। इस बार वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उसी एफिडेविट के अनुसार उनकी संपत्ति हम बता रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जुबेर खान की संपत्ति का आंकलन उनकी पत्नी सफिया जुबेर की ओर से वर्ष 2018 के चुनाव में दिए गए एफिडेविट के आधार पर सामने आया है। कुछ प्रत्याशी निर्दलीय भी चुनाव लड़े हैं, जिन्होंने एफिडेविट भरे थे। ये संपत्ति का रेकॉर्ड उन विधानसभाओं का दिया जा रहा है जहां से भाजपा व कांग्रेस ने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। अलवर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी जयराम जाटव ने वर्ष 2018 में चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए एफिडेविट वर्ष 2013 के चुनाव में भरा था। उसके आधार पर आंकलन आया है।
नाम : टीकाराम जूली
आयु : 43
विधानसभा : अलवर ग्रामीण
योग्यता : एलएलबी
चल-अचल संपत्ति : करीब 4 करोड़
पत्नी की संपत्ति : 10 तोला सोना
नाम : शकुंतला रावत
आयु : 57
विधानसभा : बानसूर
योग्यता : पोस्ट ग्रेजुएट
चल-अचल संपत्ति : 8 लाख
पत्नी की संपत्ति : 7.89 लाख
यह भी पढ़ें : Rajasthan election 2023 कांग्रेस के इस दिग्गज के नाम है सबसे बड़ी हार और सबसे छोटी जीत का अनोखा रिकॉर्ड
नाम : जुबेर खान
आयु : 60
विधानसभा : रामगढ़
योग्यता : पोस्ट ग्रेजुएशन
चल-अचल संपत्ति : करीब 84 लाख
पत्नी की संपत्ति : 1.91 करोड़
नाम : ललित यादव
आयु : 35
विधानसभा : मुंडावर
योग्यता : स्नातक
चल-अचल संपत्ति : 25.50 लाख
पत्नी की संपत्ति : 50 लाख
नाम : संजय शर्मा
आयु : 54
विधानसभा : अलवर शहर
योग्यता : स्नातक
चल-अचल संपत्ति : 3.12 करोड़
पत्नी की संपत्ति : 16.50 लाख
नाम : मंजीत धर्मपाल चौधरी
आयु : 42
विधानसभा : मुंडावर
योग्यता : एमबीए
चल-अचल संपत्ति : करीब 19 करोड़
पत्नी की संपत्ति : करीब 43 लाख
नाम : देवी सिंह शेखावत
आयु : 56
विधानसभा : बानसूर
योग्यता : बीएससी
चल-अचल संपत्ति : करीब 3 करोड़
पत्नी की संपत्ति : करीब 70 लाख
नाम : बालक नाथ
आयु : 40
विधानसभा : तिजारा
योग्यता : माध्यमिक तक
चल-अचल संपत्ति : 3.52 लाख
पत्नी : नहीं है।
नाम : हेम सिंह भड़ाना
आयु : 57
विधानसभा : थानागाजी
योग्यता : एमए एलएलबी
चल-अचल संपत्ति : 2.72 करोड़
पत्नी की संपत्ति : करीब 1 करोड़
नाम : जयराम जाटव
आयु : 64
विधानसभा : अलवर ग्रामीण
योग्यता : स्नातक
चल-अचल संपत्ति : करीब 1.71 करोड़
पत्नी की संपत्ति : करीब 20 लाख
संबंधित विषय:
Published on:
27 Oct 2023 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
