9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

परिवार के लोग ही जमीन के लिए बन रहे खून के प्यासे, खेड़ा में माँ के तोड़े पैर, पिता को पीटा, देखे वीडियों

बेटों ने हथौड़े से वार कर मां के हाथ-पैर तोड़ दिए और पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों की नाजुक हालत होने पर अलवर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Jun 28, 2023

अलवर. भला मां-बाप से बढ़ा दुनिया में कौन है, पर जमीन के कुछ टुकड़े के लिए कुछ समझ से अंधे लोग इनके प्राण लेने पर तुले हैं। माना…जर, जोरू व जमीन…विवाद की मुख्य जड़ रहे हैं। अलवर जिले में जमीन को लेकर न केवल विवाद एकाएक बढ़ रहे हैं, बल्कि इसमें भाई-भाई ही एक दूसरे के खून के प्यासे बन रहे हैं। जमीनी विवाद में परिवार, भाई, मां-बाप सभी रिश्ते दरकिनार किए जा रहे हैं। इसका कारण जमीन की बढ़ती कीमतें और इसके विपरीत बढ़ते परिवार और बंटवारा में घटती जमीन सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले नौगांवा में जमीनी विवाद में चचेरे दो भाईयों की मौत हो गई थी और डेढ़ दर्जन घायल हो गए थे। यह मामला शांत भी नहीं हुआ कि फिर अलवर जिले के कोटकासिम उपखंड के बीबीरानी के खेड़ा गांव में एक कलियुगी बेटे ने जमीन विवाद में मां के पैर तोड़ दिए तथा बाप की पिटाई कर घायल कर दिया। जो अस्पताल में भर्ती है।

कोटकासिम. बीबीरानी के क्षेत्र के खेड़ा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर बेटों ने अपने माता-पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। बेटों ने हथौड़े से वार कर मां के हाथ-पैर तोड़ दिए और पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों की नाजुक हालत होने पर अलवर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।
बीबीरानी के समीप खेड़ा निवासी (60) उदयचंद जाटव व पत्नी राजबाला के तीन पुत्र जितेंद्र, दलीप और परङ्क्षमदर व तीन पुत्री लक्ष्मी, मधु व बीना हैं। इनमें दो पुत्र दलीप व जितेंद्र साथ रहते हैं और छोटा बेटा परङ्क्षमदर अलग रहता है। उदयचंद की बेटी बीना ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी मां राजबाला चाय बना रही थी। भाई दलीप व जितेंद्र जमीन बंटवारे को लेकर बहस करने लगे। दोनों को पिता ने समझाया तो दोनों गुस्से से आग बबूला हो गए और विवाद बढ़ गया। दोनों भाइयों ने माता-पिता की पिटाई कर दी। मां के हथौड़े से हाथ-पैर तोड़ दिए। मारपीट में पिता भी घायल हो गया। इसके बाद दोनों भाई फरार हो गए। आसपास के लोग ने घायलों को कोटकासिम अस्पताल पहुंचाया, जहां से अलवर रैफर कर दिया। पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

पूर्व में भी फर्जी तरीके से जमीन करवा चुके है नाम
उजयचंद की बेटी बीना ने बताया कि मां-बाप खेती का कार्य करते हैं। इनके पास 8 बीघा जमीन है। पूर्व में दोनों बेटे जितेन्द्र और दलीप फर्जी तरीके से 4 बीघा जमीन अपने नाम करवा चुके हैं। अब वे चाहते हैं कि बाकी 4 बीघा जमीन उनके नाम हो जाए। इसी बात को लेकर दोनों ने अपने माता-पिता की पिटाई कर दी।

4 बार फरियाद के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
पीडि़ता की बेटी ने बताया कि वे छह भाई-बहन हैं। सभी की पिता ने शादी कर दी है। जितेन्द्र और दलीप ने जब पूर्व में माता-पिता की पिटाई की तो इस मामले को लेकर दोनों कोटकासिम थाने में गए थे और बीबीरानी चौकी में पहले भी चार बार शिकायत कर चुके है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीडि़ता ने पत्र के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक से दोनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

नौगांवा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला,पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
नौगांवा. कस्बे में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दो युवकों की मौत के बाद गांव में पुलिस की कड़ी नजर है। मंगलवार अलसुबह परिजनों ने दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। मामले में 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किया है।
गौरतलब है कि सोमवार देर रात मृतकों के परिजनों ने अलवर-दिल्ली रोड पर घंटों तक जाम लगा दिया था। आरोप लगाया कि पुलिस समय रहते मामले को संभालती तो मामला इतना बड़ा नहीं होता। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। परिजनों ने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर एएसपी सरिता ङ्क्षसह ने समझाइश कर उन्हें आश्वस्त किया था। जिसके बाद जाम खुल पाया। मंगलवार को मामले में 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई। एएसपी सरिता ङ्क्षसह ने बताया कि मामले में एएसआई महेन्द्र, हैडकांस्टेबल भरत ङ्क्षसह, कांस्टेबल नरेन्द्रकुमार, राजवीरङ्क्षसह, चालक शब्बीर को लाइन हाजिर किया है। देर रात्रि होने के कारण मृतकों के शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया था। कस्बे में शांति व्यवस्था बहाली और अनहोनी से बचने के लिए भारी पुलिस की तैनाती रही। प्रक्षिशु आईपीएस अमित जैन, एएसपी, डीएसपी शंकरलाल, सब इंस्पेक्टर सुनील टांक सहित कई थानों के थानाधिकारी, क्यूआरटी, आरएसी के जवानों की तैनाती मंगलवार को भी रही।आरोपियों की तलाशी की व कईयों को हिरासत में लिया व पुलिस कार्रवाई में जुटी रही है।

3 महिलाएं गिरफ्तार, दो निरुद्ध
दो पक्षों में खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं को गिरफ्तारी तथा दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में एक पक्ष की गंगा देवी, दयावती और बीना को गिरफ्तार कियाहै, वहीं 2 नाबालिगों को निरुद्ध किया है। शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मृतकों के परिजनों ने दूसरे पक्ष के करीब 4 दर्जन नामजद सहित 1 दर्जन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीडित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके खेतों में आकर लाठी, डण्डों, सरियों, बन्दूक एवं अन्य हथियारों से हमला किया। जिससे परिवार के दर्जन भर लोग गम्भीर घायल हो गए। मंगतू व बृजेश की मौत हो गई। आरोपी पक्ष ने रिश्तेदारी, अन्य जगहों से लोग, हथियार मंगाए।