
लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार डॉ. जसवंत यादव का कहना है कि उनका चुनाव लडऩे का एक ही उद्देश्य है कि लोकसभा में पहुंच हर व्यक्ति की सेवा करने में सक्षम बन सकूं। डॉ. यादव ने यह बात पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने से पूर्व पत्रिका को दिए साक्षात्कार के दौरान कही।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. यादव ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में पार्टी का टिकट मिलने से वे न तो खुश हैं और न ही दुखी, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा जताया, इसलिए मन में उमंग जरूर है। उन्होंने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। पार्टी के आदेश का महत्व बड़ा है। डॉ. यादव ने कहा कि आमजन में शांति व भाईचारा बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनका संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करना है।
डॉ. यादव ने पार्टी में किसी प्रकार की धड़ेबाजी से इनकार करते हुए कहा कि हमारा कोई धड़ा नहीं है। पार्टी में खुशी का माहौल है। पार्टी में कुछ नेताओं से राजनीतिक पटरी नहीं बैठने के सवाल पर यादव ने कहा कि चेहरे कभी छुपते नहीं है, चुनाव में यह साफ दिखेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल दावे करती है, जबकि भाजपा काम करके दिखाती है। अपने पुत्र के चुनाव लडऩे के बारे में डॉ. यादव ने कहा कि बेटे का चुनाव लडऩा उसकी मेहनत पर निर्भर करेगा, लेकिन यह बात जरूर है कि जब भी वह चुनाव लड़ेगा लोकसभा का ही लड़ेगा। उनका उपचुनाव लडऩा पार्टी का आदेश है।
जनता को दिया टिकट
यह जनता को टिकट दिया है। जनता का टिकट है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का टिकट है। जिसके लिए पीएम सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जिस विश्वास से टिकट दिया है। जनता उसे पूरा करेगी। अलवर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत सिंह यादव रविवार शाम को क्षेत्र के ग्राम नांगल खोडिय़ा में पत्रिका से बात कर रहे थे। डॉ. यादव ने कहा कि एकतरफा चुनाव है। अलवर जिले की जनता उनके साथ है और वह पांच लाख वोटों से जीतेंगे। मुकाबले के चुनाव के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कोई मुकाबला नहीं एकतरफा उनकी जीत है।
Published on:
08 Jan 2018 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
