
अलवर . पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयन्ती के उपलक्ष्य में मोती डूंगरी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर क्रेन की सहायता से पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांसुमन अर्पित किए। वन राज्यमंत्री शर्मा ने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप को स्मरण करते हुए कहा कि शौर्य, त्याग, पराक्रम, देशभक्ति और प्रढ प्रण की पहचान महाराणा प्रताप का जीवन और उनके वीरता से भरे इतिहास को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रेरणा स्रोत मातृभूमि भक्त महान योद्वा महाराणा प्रताप राष्ट्र की अस्मिता के प्रतीक हैं। वीर प्रसूता भूमि राजस्थान के शूरवीरों की पंक्ति में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप, राणा सांगा, पृथ्वीराज चौहान, रानी लक्ष्मीबाई जैसे शूरवीरों हमारे आइडल है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए विदेशी आक्रांताओं को लौहे के चने चबवाए थे। इन महान राष्ट्रभक्तों ने देश की आन-बान की रक्षा करते हुए अपना सर्वत्रा न्योछावर किया। युवा पीढी को इन राष्ट्रभक्तों से देशभक्ति की प्रेरणा लेकर देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने में सहयोग करना चाहिए। इस दौरान बडी संख्या में उपस्थित लोगों ने महाराणा अमर रहे के गगनचुंभी जयकारे लगाए। इसके पश्चात वन रा’यमंत्राी ने अपनी नियमित पौधा लगाने के संकल्प के तहत मोती डूंगरी पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 19 मई को मोती डूंगरी स्थित पार्क में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग 50 लाख रूपए की लागत से बनी यह प्रतिमा पंचधातु से निर्मित है। इस प्रतिमा की उंचाई साढ़े 12 फीट और वजन 2 हजार 200 किलोग्राम है। प्रतिमा की स्थापना के बाद यह स्थल अलवरवासियों के लिए एक नया ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र बन गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष संजय नरुका सहित जीतेन्द्र राठौड़, पंडित जले सिंह, गोरधन सिंह सिसोदिया, ्रमोद विजय, अरुण जैन, डॉ. के के शर्मा, सतीश यादव, जीतू सैनी, लोचन यादव, संध्या मीणा, नरेंद्र नरूका, संजीव अग्रवाल सहित बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
Updated on:
29 May 2025 07:04 pm
Published on:
29 May 2025 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
