पिनान. रैणी पंचायत समिति क्षेत्र के पाड़ा गांव में गुरुवार को एआईसीसी महासचिव जितेन्द्रङ्क्षसह के मुख्य आतिथ्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया गया। बैरेर व पाड़ा ग्राम पंचायत के मध्य ठेकड़ा पर एक करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन से दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरीलाल मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री टीका राम जूली, मेवात विकास बोर्ड अध्यक्ष जुबेर खान, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान महासचिव ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तैयार होने के बाद चिकित्सा सुविधा मिलेगी। जरूरत पड़ी तो सीएचसी को पीएचसी बनने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने कांग्रेस की ओर से जनहित में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। मंत्री जूली ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित होने की प्रेरणा दी। बोर्ड अध्यक्ष जुबेर खां ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष शंकर शर्मा, सरपंच केंद्र ङ्क्षसह, लक्ष्मी सैनी, डॉक्टर अरुण मीना, आरडी मीना सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।