8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा से खिले महिलाओं के चेहरे, देखे वीडियो

महिला दिवस पर सरकार ने दिया तोहफा, बसों में भी नजर आई भीड़, नहीं कटाया टिकट

Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Mar 09, 2023

अलवर. राज्य सरकार की ओर से महिला दिवस पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया। जिसके चलते बुधवार को रोडवेज बसों में महिला यात्रियों की जबरदस्त भीड़भाड़ रही। बसों में मुफ्त यात्रा कर महिलाओं को चेहरे खिले नजर आए।
रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात के चलते बुधवार सुबह से अलवर केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। राजस्थान सीमा में महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से पूरे इंतजाम किए गए। दोपहर तक बस स्टैण्ड पर महिलाओं की काफी भीड़ हो गई। अलवर और मत्स्य नगर आगार की ओर से महिलाओं की भीड़ को देखते हुए यात्रीभार के हिसाब से रूटों पर बसों का संचालन किया गया। सुबह से लेकर शाम तक अलवर से जयपुर, भरतपुर, दौसा, करौली सहित लोकल रूट बहरोड़, भिवाड़ी, बानसूर, मुण्डावर, राजगढ़, थानागाजी, लक्ष्मणगढ़, गोङ्क्षवदगढ़, रामगढ़ सहित अन्य रूटों पर महिला यात्रियों की भीड़भाड़ रही। सभी बसें खचाखच भरकर चलीं। उधर, मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक हेमंत शर्मा ने बताया कि महिला दिवस और भैया दूज पर राजस्थान रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर महिलाएं प्रफुल्लित नजर आईं। सुबह से ही बसों में यात्रा करने के लिए महिलाओं की भीड़भाड़ शुरू हो गई। सुबह से लेकर रात तक महिलाओं के लिए बसों का संचालन चलता रहा। महिला यात्रियों की भीड़ के देखते हुए सभी रूटों पर पर्याप्त बसों का संचालन किया गया।