सदर थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि कठूमर इलाके के गांव नांगल रूपा निवासी युवक दीपक यादव (20) पुत्र रामभरोसी यादव पिछले कई साल से अपनी बुआ के घर जयसमंद रोड िस्थत लिवारी गांव में रहता था, 12 अप्रेल को घर से लापता हो गया था। जिसकी परिजनों ने थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक दीपक की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई तो उन्हें गांव निवासी युवक परमजीत सिंह पर शक हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक परमजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड से अफेयर के बारे में पता लगने पर दोस्त दीपक यादव की हत्या करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक परमजीत सिंह (20) पुत्र पप्पूसिंह निवासी लिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।
यूं दिया वारदात को अंजाम