खैरथल ञ्च पत्रिका. गांधी जयंती के अवसर पर सोमवार को लायंस क्लब ने विश्व शांति साइकिल रैली को लक्ष्मीनारायण मंदिर के महंत शशिभूषण गल्याण मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई राजकीय चिकित्सालय पर विराम हुई। रैली में रीजन चेयरमैन एमजेएफ लायन अभिषेक गोयल, लायन अध्यक्ष भानु प्रकाश अग्रवाल,
लियो अध्यक्ष अमन गुप्ता, लायन सुरेश गुप्ता, लायन शिव खंडेलवाल, लायन विनोद वलेचा, लायन सुभाष गोयल, लायन नरेश चौधरी, लियो नरेंद्र गुप्ता, लियो पारस मलिक, लियो अमन खंडेलवाल, लियो अभिषेक गोयल, लियो ईशू गुप्ता व सभी लायन व लियो साथी उपस्थित हुए।
भिवाड़ी ञ्च पत्रिका. भाजपा भिवाड़ी मंडल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए एवं स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर डीके यादव, दिनेश यादव, अभय बिधूड़ी, बृजमोहन तंवर, बलवीर, कंचन तिवारी, भीम, देवेंद्र शेखावत, निर्मला यादव, लक्ष्मी शर्मा, वीरपाल, मोहन, विनोद, शीला चौहान, रजनी ङ्क्षसह, कविता ङ्क्षसह, गीता चौहान, सचिन राय, विनोद शर्मा, कुबेर बिष्ट उपस्थित रहे।
सर्वधर्म सभा में दी भजनों की प्रस्तुति
खैरथल. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश शाहरण ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सर्वधर्म सभा का शुभारम्भ किया। इस मौके पर एडीएम शाहरण,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मा.शिवचरण गुप्ता, आचार्य विजय सेवक, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक नारायण छंगानी ने गांधीजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मास्टर सूरतङ्क्षसह खैरिया ने किया। इस अवसर पर रामप्रताप जाटव, नगरपरिषद के अधीक्षण अभियंता अनिल जाटव, कनिष्ट अभियंता मोतीलाल वर्मा समेत अनेकों अधिकारी, कर्मचारी,जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। इधर राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा मतदाता साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयंती का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ. रामकिशोर उपाध्याय ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के समापन के अवसर पर लगभग एक सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने सत्य, अङ्क्षहसा, सत्याग्रह, विजय, स्वदेशी और आ•ाादी नाम के समूहों में विभाजित होकर महाविद्यालय के बगीचे में श्रमदान किया।
आंगनबाड़ी में किया श्रमदान
भाजपा महिला मोर्चा जिला अलवर उत्तर द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा, मंडल स्तर पर जिलाध्यक्ष चित्रा शर्मा के नेतृत्व में सफाई कार्य किए। महिलाओं के बीच मटका दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर अनीता भारद्वाज, सलोना यादव, शीला चौहान, निशा सैनी, सुशील सैनी, समय लता यादव, रजनी ङ्क्षसह, कविता तिवारी, गीता चौहान, सुनीता प्रजापत, मंजू जाटव, कंचन ङ्क्षसह, प्रियंका गिरी, लक्ष्मी शर्मा, रिहाना चंदा उपस्थित रहीं। सरकारी स्कूल मिलकपुर गुर्जर में पवित्र ह्रदय एनजीओ द्वारा महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सत्य, अङ्क्षहसा, स्वच्छता भारत अभियान चलाया गया। दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बृजेश कुर्मी ने सत्य अङ्क्षहसा के पथ पर चलने के लिए शपथ दिलाई।