भजनों पर नाचते गाते भक्त साथ् चल रहे थे। मंच पर गणपति की प्रतिमा को विराजमान किया गया और आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर में चंदा सैनी व शशि तिवाडी के नेतृत्व में महिलाओं ने भक्ति संगीत का आयोजन किया। शाम को साढे सात बजे महाआरती के बाद 11 सौ दीपकों से आरती की गई इसके बाद स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।