
देवी मैया के भवन में खेले लांगुरिया...गीत पर झूमी छात्राएं
अलवर. राजकीय गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम नूपुर में एकल गायन पर कई बेहतर गीत प्रस्तुत किए गए जिन पर छात्राएं खूब झूमी।
संयोजक रचना असोपा ने बताया कि छात्राओं ने उनसे मिली न•ार, देवा श्रीगणेशा, सत्यम शिवम् सुंदरम, लम्बी जुदाई, राधिका गौरी से, किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार इत्यादि गानों की प्रस्तुति दी।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. शेफाली वरथोनिया व डॉ. केके शर्मा थे। समूह गायन प्रतियोगिता में छात्राओं ने मेरे सामने वाली खिडक़ी, ये शाम मस्तानी, ढल गया दिन ,सोचता हूं कि वो कितने मासूम थे, मेरे रश्क ए कमर, लांगूरिया आदि गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. रीना यादव, डॉ. विक्रम बारेठ, डॉ. वीके जोशी रहे। संगीत पवन एंड ग्रूप ने दिया। विनोद गुर्जर ने तबले पर संगत की। इसके बाद विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने झांसी की रानी, अर्धनारीश्वर, मद्रासी, मराठी, अध्यापिका इत्यादि की प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. मधुबाला शर्मा, डॉ. मधुसूदन तथा डॉ. मधुबाला मीना थे।
समूह नृत्य ने मोहा मन
अंत में समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं की प्रस्तुति मां ए भवानी, सुनो जी इसको राखियों, बेखौफ आ•ााद है जीना मुझे, टूटे बाजू बंद री लूम, रंगीलो महारो ढोलना, हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं आदि गानों पर शानदार प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. निधि मीना, डॉ. सीमा मीना, डॉ. अर्पिता चौधरी थे। मंच संचालन डॉ. आरती मोदी व डॉ. विजयलक्ष्मी ने किया। प्रभारी डॉ. रचना आसोपा ने बताया कि शनिवार को एकांकी व युगल नृत्य प्रतियोगिता के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Published on:
26 Mar 2022 01:43 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
