8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी पहल — मनचलों की अब खैर नहीं, राजकॉप एप से बालिकाएं ले सकती हैं सहायता

अलवर

image

Jyoti Sharma

Feb 10, 2026

महिलाओं को सुरक्षा के लिए जागरुक कर रही है कालिका यूनिटअलवर. स्कूल व कॉलेजों के आसपास मंडराने वाले मनचलों की अब खैर नहीं, यदि बालिकाओं को परेशान किया तो पुलिस तुरंत उनकी सहायता के लिए पहुंचेगी। इसके लिए अलवर जिले में कार्यरत कालिका यूनिट मौके पर पहुंचकर सहायता देगी। इसके लिए स्कूल व कॉलेज की बालिकाओं को पुलिस की ओर से बनाया गया राजकॉप एप डाउनलोड करवाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से सख्त निर्देश दिए हैं।इसके तहत पुलिस विभाग के अधीन संचालित की जा रही कालिका यूनिट इन दिनों शहर की महिलाओं में डर खत्म कर उनको सुरक्षा के लिए जागरुक कर रही है। स्कूलों व कॉलेजों में जाकर बालिकाओं को पुलिस की ओर से चलाए जा रहे राजकॉप एप को डाउनलोड करना व उसको चलाना सीखा रही है। साथ ही यह भी बता रही है कि किस तरह से मुसीबत के समय पुलिस की सहायता मिल सकती है। अलवर शहर में करीब दस कालिका यूनिट में कार्यरत दो दो महिला कांस्टेबल इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रही है।पुलिस विभाग की ओर से संचालित की जा रही कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में तैनात महिला कांस्टेबल कविता बैल्ट नंबर 1310 व मकोल बैल्ट नंबर 1863 ने स्कीम नंबर दो में रामगोपाल खन्ना राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में राजकॉप एप के बारे में जानकारी। इसके साथ ही हैल्पलाइन नंबर 112, 1098 व 1090 के बारे में बताया। इन्होंने बालिकाओं को बताया कि अनजान लोगों से सहायता ना ले, असामाजिक तत्वों से डरे नहीं बल्कि उनका विरोध करे। इस तरह से बालिकाओं में हिम्मत व आत्मविश्वास जगा रही है। इसके साथ ही बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के लिए भी जागरुक कर रही है। महिला संबंधी नियम व कानून भी बता रही है।