7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर: छात्राओं को मिला उनकी मेहनत का फल, गार्गी पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

अलवर में छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिए गए, गार्गी पुरस्कार पाकर सभी छात्राओं के चेहरे खिल गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Himanshu Sharma

•

Updated: 5 Feb 2018, 5:23 PM IST

Girls were happy while receiving gargy award

अलवर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक एसएमडी स्कूल में गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 1121 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार, 25 पदमाक्षी, 20 को स्कूटी दी गई। दो को मीरा एवं 2 को एकलव्य पुरस्कार दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना, उप सभापति शशी तिवाड़ी थी। कार्यक्रम में 10वीं कक्षा में 350 छात्राओं को प्रथम किश्त के रुप में तीन हजार रुपए व दूसरी किश्त के रूप में 301 छात्राओं को तीन हजार रुपए का चेक दिया गया। इसी तरह से 12वीं के कॉमर्स विषय में 75 छात्राएं, कला वर्ग में 152 व विज्ञान विषय में 243 छात्राओं सम्मानित किया गया। इनमें से जिन छात्राओं के 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक आए हैं, उनको सम्मानित किया गया।
वहीं 20 बालिकाओं को स्कूटी दी जाएगी। इसमें विधी शेखावत, कोमल अग्रवाल, प्रेज्ञा गोयल, अंजली राठौड़, अरिश्मा खण्डेलवाल, हिमानी गुप्ता, मुस्कान जसोरिया, नेहा गुप्ता, तनु अरोडा, सेजल अग्रवाल, शिवालिका मिश्रा, मुस्कान मामोडिया, ममता शर्मा, ज्योति वर्मा, ममता मीणा, अंतिमा सैनी, सीमा चौहान, अंशिका बरोना, रेखा व नीरू शामिल हैं। इनको स्कूटी के पेपर व इंश्योरेंस कराके दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं अपने परिजनों के साथ पहुंची।
छात्राओं की पहली पसंद आईएएस

रुचि ने विज्ञान वर्ग में 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रुचि ने बताया कि वह देशसेवा के लिए आईएएस बनना चाहती हैं। उसके पिता व्यापारी है व माता गृहणी है। एक बड़ी बहन जॉब करती है। वह सामान्य रूप से पढ़ाई करती थी। रुचि गोयल, दाउदपुर

पूजा के 12वीं में विज्ञान वर्ग में 83 प्रतिशत अंक आए हैं। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं व पूजा आईएएस बनना चाहती हैं। अभी पूजा जेई की तैयारी कर रही है। उसने कहा कि वह जब छोटी थी, उसी समय से आईएएस बनना चाहती हैं।

पूजा यादव, नेहरू नगर

ममता ने 12वीं 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। ममता आईएएस बनना चाहती हैं। देश में सुधार के लिए वह इस सेवा में जाना चाहती हैं। ममता ने बताया कि उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जैसे ही वह स्नातक कर लेगी, वह आईएएस की परीक्षा देगी।

ममता अधिकार, इंदिरा कॉलोनी

कर्मचारी कॉलोनी में रहने वाली नीतू ने विज्ञान वर्ग में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। नीतू ने बताया कि वह आईएएस सेवा में जाना चाहती हैं। इस सेवा में काम करने का मौका मिलता है।

नीतू मीणा, कर्मचारी कॉलोनी