अलवर के टहला थाना क्षेत्र के डांगरवाडा गांव मे मंगलवार की सुबह करीब छह बजे एक युवक की करन्ट लगने से मौत हो गई।
मोनू शर्मा ( 24 )पुत्र रामहेत शर्मा अपने घर पर मोबाइल चार्जर लगा रहा था, इस दौरान विघुत करन्ट लग जाने से हाथ झुलस गया। गम्भीर हालत मे मोनू शर्मा को राजगढ चिकित्सालय लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणो का आरोप है विधुत ट्रांसफार्मर मे फाल्ट होने के कारण घरो मे करन्ट आ रहा है इसकी सूचना कई बार मौखिक रुप से दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई।
मृतक मोनू व उसके छोटे भाई मनीष शर्मा की शादी 17 फरवरी को होना तय थी। 13 फरवरी को दोनो का लगन व टीका आने वाला था । मोनू शर्मा की मौत का समाचार मिलते ही पूरे गाँव मे मातम छा गया । चिकित्सालय मे परिवार जनो का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मोनू व उसके छोटे भाई की शादी के कार्ड भी बाँटे जा चुके है।