30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा – 35 बीघा में हो रहा ग्राउण्ड तैयार, 2 लाख लोग बैठ सकेंगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत अलवर में 19 को होने वाली राज्य स्तरीय रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। सभा में सोनिया-प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 18 दिन रहेगी। 21 को हरियाणा में यात्रा प्रवेश करेगी।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Sunil Singh Sisodia

•

Updated: 5 Dec 2022, 8:07 PM IST

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा - 35 बीघा में हो रहा ग्राउण्ड तैयार, 2 लाख लोग बैठ सकेंगे

minister tikaram juli

अलवर.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश कर गई। यात्रा झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और दौसा की यात्रा करते हुए 19 को अलवर में प्रवेश करेगी। अलवर के मालाखेड़ा में यात्रा के तहत होने वाली राज्य स्तरीय रैली की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। यहां 35 बीघा में ग्राउंड को समतल करने का काम चल रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी ग्राउंड तैयार करने की चल रही तैयारियों पर निगरानी रख रहे हैं। इनकी माने तो इस ग्राउंड में करीब 2 लाख लोगों की सभा हो सकती है। रविवार को भी मौके पर करीब दर्जनभर जेसीबी और ट्रैक्टर जमीन समतल करने में जुटे थे। 19 को अलवर में सभा के बाद अलवर शहर से होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 21 को नौगांवा बॉर्डर से हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

मालाखेड़ा की इस राज्य स्तरीय सभा को यादगार बनाने को लेकर प्रशासन के अधिकारी दिन-रात व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं, वहीं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली लगातार दौरे कर रहे हैं। यह सभा जूली के अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। रविवार को जिला कलक्टर जितेन्द्र सोनी और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने भी दौरा कर व्यवस्थाओं को देखा। सभी स्थल के पास पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी जगह चिन्हित की जा रही है। सभा स्थल के अलावा उनके अलवर की सीमा पर सुबह 10 बजे स्वागत के लिए सुरेर और उनके रात्रि विश्राम के लिए टेंट लगाने का महुआखुर्द में काम शुरू नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भी जल्द सभास्थल की तैयारियों का जायजा लेने अलवर आएंगे।

तैयारियों संग पोस्टर वॉर शुरू
भारत जोड़ो यात्रा की रैली से पहले ही सभास्थल व यात्रा के रास्ते में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। सभास्थल के पास भी होर्डिंग्स लगाने शुरू हो गए हैं। इन होर्डिंग्स पर अपने चहेते नेताओं के बड़े फोटो लगाए जा रहे हैं। अन्य नेताओं के छोटे फोटो लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में पोस्टर वॉर कांग्रेस नेताओं का और तेज हो जाएगा।

हटेगी हाइटेंशन लाइन
35 बीघा से अधिक जमीन पर तैयार हो रहे सभास्थल के बीच के एक हाइटेंशन लाइन व घरेलू बिजली की गुजर रही है। इन दोनों लाइन को हटाया जाएगा। इन लाइनों के तार काफी नीचे हैं। जिन्हें हटाने को लेकर बिजली निगम के अधिकारियों को कहा गया है। सोमवार से लाइनों की शिङ्क्षफ्टग का काम शुरू हो सकता है।

एक से अधिक बनेंगे हैलीपेड
सभा स्थल के पास हैलीपैड भी एक से अधिक बनाए जाएंगे। हेलीकॉप्टर से कौन आएगा। अभी इसका आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि सभा में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आ सकते हैं। इसी को देखते हुए सभास्थल के पास हैलीपेड बनाने जाने को लेकर अधिकारियों को कहा गया है। इसके लिए जगह चिन्हित करने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अलवर की सभा में आने से पहले सवाई माधोपुर में भी यात्रा में शामिल हो सकती हैं।