गोविन्दगढ. पारिवारिक विवाद के चलते एक-दूसरे से अलग-अलग रहने वाले पति-पत्नी एक बार फिर लोक अदालत की पहल पर साथ रहने के लिए हंसी-खुशी राजी हो गए।
महिला पक्ष के वकील अनीशा खान ने बताया नसवारी निवासी मैना और उसके पति में 2 वर्ष से अनबन चल रही थी और उसका पति उसे परेशान करता था। जिसके बाद मैना ने अक्टूबर 2023 में गोविंदगढ़ थाने में पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया था। जो न्यायालय में विचाराधीन था। पति-पत्नी की काउंसलिंग करवाई गई। लोक अदालत में इस दंपती के बीच राजीनामा हो गया और दोनों एक साथ घर चले गए। न्यायिक अधिकारी ने इस दंपती को पुष्प गुच्छ भेंट कर घर भेजा। दोनों ही पक्षों के अधिवक्ताओं ने अदालत में इनके बीच आपस में समझौता करवाया।
9 माह की लड़की भीदंपती के पास 9 माह की लड़की भी है, जो कि अपनी मां के साथ रह रही थी। इस मासूम को अपने पिता और दादा-बाबा का प्यार भी नहीं मिल रहा था।
2 वर्ष पूर्व हुई थी शादी
मैना और रईस की शादी 2021 में हुई थी। दोनों में आपसी मनमुटाव हो गया तो मैना ससुराल छोड़कर अपने घर नसवारी रहने लग गई। रईस उसे लेने नहीं आया। धीरे-धीरे दोनों के बीच दरार बढ़ती गई और फिर दहेज का मुकदमा हुआ, जो न्यायालय में विचाराधीन था। अब पति-पत्नी दोनों एक साथ घर लौट गए। जिससे सभी खुश है।