
रील बनाने वाली जिस महिला के पति ने सुसाइड किया है, आपको बता दें उस महिला के 57 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। ये मामला रविवार का है जब पत्नी के सोशल मीडिया पर रील बनाने से आहत सरकारी कर्मचारी पति ने आत्महत्या कर ली। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट भी होती रहती थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक चिकित्सा विभाग में एलडीसी के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार नांगलवास रैणी निवासी सिद्धार्थ की पत्नी माया मीणा के सोशल मीडिया पर 57 हजार फॉलोअर हैं। वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करती रहती है।
पत्नी के सोशल मीडिया पर रील बनाने और उस पर आने वाले भद्दे कमेंट से पति और ससुराल जन परेशान थे। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिससे दोनों में मारपीट हुई और महिला ने पति के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया। मना करने के बावजूद भी पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने से परेशान और आहत होकर पति ने आखिर आत्महत्या कर ली।
पति ने जारी किया था खुद का वीडियो
पुलिस के अनुसार दो-तीन दिन पहले मृतक युवक ने सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने अपनी पत्नी के द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने से परेशान और आहत होने की बात कही। इसके कारण पति पत्नी के बीच कलह होने की बात भी कही।
मृतक ने अपनी मौत के लिए पत्नी और एक रिश्तेदार को भी जिम्मेदार बताया।
Published on:
08 Apr 2024 01:43 pm

बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
