3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में हाइवे पर हो रहा था अवैध निर्माण, पत्रिका ने उठाया मुद्दा तो ढ़हानी पड़ी दीवार

अलवर के ईटाराणा बाईपास स्थित सामोला गांव में हो हाइवे पर हो रहे अवैध निर्माण को रोक दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajeev Goyal

•

Updated: 14 Feb 2018, 5:57 PM IST

illegal work on highway stop in alwar

अलवर. शहर में सामोला चौक के निकट एक भूखण्ड के सामने स्टेट हाईवे की सड़क के किनारे तक दीवार बनाने के बाद मंगलवार को रिडकोर की टीम ने कार्रवाई की। मौके पर दीवार का कुछ हटवाया। इसके अलावा शेष दीवार को भूखण्ड मालिक को तुरंत हटाने को कहा।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही ईटाराणा सर्किल सामोला के निकट मुख्य सड़क पर एक बड़े भूखण्ड के सामने सड़क के किनारे तक लम्बी दीवार लगा दी गई। जिसे देख कुछ अन्य लोगों ने भी अतिक्रमण करने की तैयारी कर ली। इसकी शिकायत मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने रिडकोर के अधिकारियों को अवगत कराया। उसके बाद रिडकोर के कर्मचारियों ने मौका देखा। उसके बाद भूखण्ड मालिका को दीवार ढहाने को कहा। कुछ दिनों तक दीवार को नहीं ढहाया गया तो रिडकोर के कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंच गए। दीवार के आगे के हिस्से को ढहा दिया गया। शेष दीवार को हटाने के लिए भूखण्ड मालिका को चेताया है।

रिडकोर के अधिकारी सुनील ने बताया कि अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। जिसके बाद दीवार को हटाने की कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि स्टेट हाईवे पर इस तरह के अतिक्रमण को पत्रिका ने उठाया था। उसके बाद जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है।