2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्याम वंदना महोत्सव में बही भजनों की रसधार

खाटू श्याम की सुंदर झांकी सजाई

less than 1 minute read
Google source verification
श्याम वंदना महोत्सव में बही भजनों की रसधार

श्याम जागरण में सजा दरबार व उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।, श्याम जागरण में सजा दरबार व उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।, श्याम जागरण में सजा दरबार व उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।

अलवर. श्याम नवयुवक मंडल की ओर से शुक्रवार को विवेकानन्द चौक पर 21वां श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन हुआ। श्याम वंदना महोत्सव में पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। साथ ही खाटू श्याम की सुंदर झांकी सजाई गई थी।

जागरण का शुभारंभ खाटू श्याम के समक्ष अखंड ज्योति जलाकर हुआ। महेन्द्र अमन ने गणेश वंदना के साथ भजनों की शुरुआत की। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा पंडाल भर हुआ था और सांवरे की महफिल में हर तरफ भक्ति के रंग ही रंग बरस रहे थे। पटना की गायिका रेशमी शर्मा ने मधुर आवाज में - कोई पिछले जन्म के अच्छे कर्म, मुझे बाबा आपका साथ मिला तू जितने मर्जी सुख दे दे, सुख सहन दी आदत पड़ गई है गीत गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रेम ङ्क्षसह राठौड़, कमल कान्हा ने मेरे खाटू वाले श्याम, कजरारे कजरारे तेरे कारे कारे नैन सहित खाटू श्याम के अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी। भजन सुनने के लिए देर रात तक खाटू श्यामजी के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं तिजारा से आए गौरव दत ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आना है, भजन प्रस्तुत कर भक्तों को नाचने से मजबूर कर दिया।

Story Loader