1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का शुभारंभ: नीली वर्दी में दिखेगी महिला कर्मियों की फौज

महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर लगेगी लगाम

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Jan 27, 2025

अलवर. महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अलवर शहर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत हो चुकी है। अभी इस यूनिट में 20 महिला कांस्टेबलों को शामिल किया गया है, जिनकी डे-नाइट के हिसाब से 12-12 घंटे की ड्यूटी रहेगी। यह महिला पुलिस टीम शैक्षणिक संस्थानों, बाजार और मॉल सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेट्रोलिंग करेंगी। जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम से कालिका यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व सभी कालिका यूनिट का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एसपी संजीव नैन ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया गया।
ऐप से मिलेगी सीधी मदद
एसपी ने बताया कि राजकॉप ऐप को महिला सुरक्षा के अनुरूप अपडेट किया गया है। इसे खोलते ही सबसे पहले नीड हेल्प' का आप्शन मिलेगा। इसमें इमरजेंसी हेल्प और नान इमरजेंसी हेल्प का आप्शन दिया गया है। जिस पर कोई भी महिला या बालिका अपने मोबाईल से शिकायत दर्ज कर सकती है। शिकायत दर्ज होने पर महिला कालिका पेट्रोलिंग यूनिट लोकेशन पर पहुंचकर उक्त महिला व बालिका की मदद कर सकेगी।

इन क्षेत्रों में गश्त करेंगी
यह यूनिट स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, मॉल्स, पार्कों, बसों और अन्य भीड-भाड वाले स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, चैन स्केचिंग जैसी अप्रिय घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए काम करेगी। इस यूनिट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित महसूस कराना और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करना है।

Story Loader