29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: गमगीन माहौल में किया राहुल यादव का अंतिम संस्कार, कजाकिस्तान में सड़क हादसे में हुई थी मौत

कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे गांव नांगल खोड़िया निवासी राहुल यादव की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

•

image

kamlesh sharma

•

Jan 11, 2026

घर पर विलाप करती राहुल की मां। फोटो पत्रिका

बहरोड़ (अलवर)। कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे गांव नांगल खोड़िया निवासी राहुल यादव की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। राहुल यादव 6 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ अल्माटी घूमने गए थे, जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया।

तमाम प्रयासों के बावजूद 9 जनवरी को इलाज के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शनिवार को उसका शव दिल्ली लाया गया। देर रात होने पर दूघेड़ा के पास हाइवे स्थित एक होटल के पास शव को रखा गया। राहुल की मौत की खबर जैसे ही गांव नांगल खोडिया पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया।

माता-पिता का इकलौता बेटा जाने से रो-रोकर बुरा हाल है और घर में कोहराम मचा गया। रविवार सुबह राहुल यादव का पार्थिव शरीर घर लाया गया। गांव में अंतिम संस्कार के दौरान हर आंख नम नजर आई। बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और क्षेत्र के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

जनप्रतिनिधि पर मदद नहीं करने के आरोप

मृतक के मामा संदीप यादव ने आरोप लगाए कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। जनप्रतिनिधियों ने न तो परिवार से संपर्क किया और न ही सोशल मीडिया पर भेजे गए संदेशों का कोई जवाब दिया।