चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर अलवर के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में अलर्ट बरकरार है। यहां 31 सदस्यों की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। विभाग के उच्चाधिकारियों ने कहा कि चीन से आने वाले भारतीय अलवर भेजे जाएंगे तो 12 घण्टे पहले सूचना दी जाएगी। लेकिन, बुधवार तक किसी तरह की सूचना नहीं दी गई। अलवर के एमआईए स्थिति ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में जयपुर, झुंझुनूं, उदयपुर सहित कई अन्य जगहों का मेडिकल स्टाफ पिछले करीब एक सप्ताह से यहां पर है। बाहर से आने वाले भारतीयों के रुकने के लिए 300 से अधिक बैड तैयार हैं। इसके अलावा ड्यूटी भी बांट दी गई। लेकिन, पिछले करीब पांच दिनों से नर्सिंगकर्मियों को सरकार व विभाग के नए आदेशों का इन्तजार है।
अब समय गुजारना भारी