3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेघ गर्जना के साथ गिरी बिजली, किसान का आशियाना धराशायी, जनहानि टली….पढ़ें यह न्यूज

पक्का मकान गिरने से उसमें रखा घरेलू सामान दबने से नष्ट हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

रैणी. क्षेत्र के कोडिया गांव में बुधवार रात तेज मेघ गर्जना के साथ बिजली गिरने से एक मकान धराशायी हो गया। इस दौरान मकान में परिवार का कोई सदस्य नहीं होने से बडी जनहानि होने से टल गई। बिजली गिरने से पक्का मकान धराशायी होने से उसमें रखा घरेलू सामान दबने से नष्ट हो गया।

जानकारी के अनुसार गांव कोडिया निवासी रामनिवास मीणा के दो कमरे के पक्का मकान पर 25 व 26 जून की मध्य रात्रि को अचानक बारिश के दौरान तेज मेघ गर्जना के साथ बिजली गिर गई, जिससे थरथराता हुआ मकान के दोनों कमरे धराशायी हो गए। उनमें रखा सामान डबल बेड, कूलर, फि्रज, बक्सा, आलमारी व बर्तन मलबे में दबकर नष्ट हो गए। सूचना पर ईंटोली सरपंच धर्मराज मीणा, पटवारी लोकेश मीणा मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने नुकसान हुए सामान का जायजा लिया और कीमत का आंकलन किया। पार्षद सदस्य आशा श्रीकान्तसैदावत ने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन से राहत दिलाने का भरोसा दिलाया है।

इधरपीडि़त रामनिवास मीणा ने बताया कि 25 जून को उसके दोनों बेटे-बहू व बच्चे किसी काम से जयपुर चले गए थे। वह व उसकी पत्नी कुछ दूरी पर भैंस के पास सोए हुए थे। रात में गिरी बिजली से उसका आशियाना धराशायी हो गया। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Story Loader