23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच साल पहले लव मैरिज, फिर नफरत और हत्या… पढ़े पुलिस का खुलासा….

दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया, तो पति ने पत्नी का सिर कुचलाकाली खोली की पहाड़ी पर तीन दिन पूर्व मिले शव के मामले में पुलिस का खुलासाभिवाड़ी. नदीम और गुलव्सा ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया। जीवन में सब अच्छा चल रहा था। फिर गुलव्सा अचानक बीमार पड़ गई। कुछ दिन पहले उसकी […]

2 min read
Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Mar 24, 2026

दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया, तो पति ने पत्नी का सिर कुचला
काली खोली की पहाड़ी पर तीन दिन पूर्व मिले शव के मामले में पुलिस का खुलासा

भिवाड़ी. नदीम और गुलव्सा ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया। जीवन में सब अच्छा चल रहा था। फिर गुलव्सा अचानक बीमार पड़ गई। कुछ दिन पहले उसकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ। वह टीबी से भी पीडि़त थी, जिसका उपचार चल रहा था। नदीम ने गुलव्सा से पीछा छुड़ाना चाहा, तो गुलव्सा ने पुलिस थाने में दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करा दिया, जिसके चलते नदीम को जेल की हवा खानी पड़ी। इसके बाद नदीम का प्यार नफरत में बदल गया और उसने ठान लिया कि वह गुलव्या को किसी भी सूरत में अपने साथ नहीं रखेगा। ईद के दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्साए नदीम ने गुलव्सा को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर वह अपनी पत्नी गुलव्सा को सुनसान जगह पर ले गया और वहां पत्थर से गुलव्या का सिर कुचल कर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज खुलासा भिवाड़ी पुलिस ने काली खोली की पहाड़ी पर तीन दिन पूर्व मिले महिला के शव के मामले में किया है। थाना फेज तृतीय पुलिस ने बताया कि 21 मार्च को काली खोली की पहाड़ी पर एक महिला का शव मिला था। शव की पहचान गुलव्सा के रूप में हुई थी। जांच में सामने आया कि इस महिला की हत्या उसके पति नदीम ने की थी। थानाधिकारी दारा ङ्क्षसह ने बताया कि काली खोली पहाड़ी पर महिला का शव मिला था। शव मिलने के बाद जांच की गई। पत्नी ने पति पर दहेज का मुकदमा दर्ज कराया हुआ था। जिससे परेशान होकर पति नदीम ने हत्या की। पत्नी की हत्या करने के बाद पति नदीम फरार हो गया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हां, मैंने ही की थी पत्नी की हत्या
मेरी पत्नी गुलव्सा को बीमारी थी। कुछ दिन पहले उसकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था। वर्तमान में टीबी का इलाज चल रहा था। मैंने उसे छोडऩा चाहा, इस पर उसने मेरे खिलाफ दहेज मांगने का मुकदमा दर्ज कराकर मुझे थाने में बंद करा दिया। ईद के दिन उसने मुझसे झगड़ा किया। तब मैंने उससे तंग आकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। मैं उसे सुनसान जगह ले गया और पत्थर से सिर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

  • आरोपी पति नदीम ने जैसा पुलिस को बताया

मध्यप्रदेश की रहने वाली थी महिला
घटना स्थल पर आने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी संसाधनों से मृतका की पहचान गुलव्सा पुत्री मुबीन के रूप में हुई थी। गुलव्सा मध्य्रपदेश के सागर शहर की रहने वाली थी। उसकी शादी उत्तरप्रदेश के हमीरपुर निवासी नदीम पुत्र करीम के साथ हुई थी। दोनों सोनू कॉलोनी, सांथलका में रहते थे। मृतका के भाई शरीफ ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया।