10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती गाड़ी से विवाहिता को फेंका… देखें वीडियो…

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिनान टोल प्लाजा के पास बुधवार रात करीब 11 बजे एक विवाहिता को चलती पिकअप गाड़ी से फेंकने का मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर है। उसे अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर में 14 टांके आए हैं। हाथ और कमर पर भी चोट लगी […]

Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Jun 26, 2025

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिनान टोल प्लाजा के पास बुधवार रात करीब 11 बजे एक विवाहिता को चलती पिकअप गाड़ी से फेंकने का मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर है। उसे अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर में 14 टांके आए हैं। हाथ और कमर पर भी चोट लगी है। पीडि़ता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। इसी को लेकर उसे चलती गाड़ी से धक्का दे दिया। इस संबंध में पीडि़ता के परिजनों ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है।
हेमलता मीणा (27) पुत्री इंदरमल मीणा निवासी बुलेरी की शादी बैंरावडा निवासी अजय मीणा पुत्र जगदीश प्रसाद के साथ 6 मार्च 2024 को हुई थी। पीडि़ता ने बताया कि शादी में दहेज के रूप में 5 लाख रुपए सहित घर का पूरा सामान दिया था। पति शादी के 2 महीने बाद से ही उस पर कर्जा होने की बात कहकर भाई से उधार रुपए दिलाने के लिए दबाव बनाता था। उसने अपने भाई से पति को 3 लाख रुपए उधार दिला दिए। इसके बाद पति फिर से 3-4 लाख रुपयों की मांग करने लगा।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें पहले कार और पिकअप की टक्कर के बाद पीहर और ससुराल पक्ष के लोग आपस में झगड़ते दिखाई दे रहे हैं।
उधर, हेमलता के पति अजय मीणा ने मामला दर्ज बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी हेमलता ने छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा कर मकान को उसके नाम कराने की धमकी देकर परिजनों से अलग रहने षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया। उसने अपने पूर्व पति से तलाक लेकर उससे विवाह कर लिया।
कई बार घर के सभी जेवरात लेकर भाग गई। हेमलता जयपुर के मकान व जमीन को अपने नाम करना चाहती है। उसे कई बार मरवाने की धमकी दे चुकी है। बुधवार रात को वह अपने जयपुर निवास से सीएनजी टैम्पो में हेमलता, मां कल्ली देवी, बहन अंजू, दादा-दादी और भाभी को बैठाकर गांव आ रहा था। पिनान टोल प्लाजा पर उसके मामा ससुर का लडक़ा तीर्थ मीणा निवासी गोया का बास बाला हेड़ी (महुवा) व दोस्त, उसकी सास लक्ष्मी देवी, साली रवीना एवं कविता ने टोल बेरीकेट््स से निकलते ही अपनी गाड़ी से टैम्पो में जोरदार टक्कर मारी। जिससे टैम्पो में बैठे सभी परिजन चोटिल हो गए। उसके बाद सभी पर सरिए व डंडों से हमला किया।