
अलवर. जिले में गोविन्दगढ़ उपखंड क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण व गैंगरेप का मामला सामने आए है। पीडि़ता ने संबंधित थाने में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है।
संबंधित थाना पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय विवाहिता ने तीन लोगों के खिलाफ उसका अपहरण कर गैंगरेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के नाम पर 2 लाख ठगने का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों ने अपहरण के बाद कई अलग-अलग स्थानों पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट का आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 20 से 21 मई की घटना है। मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए अलवर जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मामले में अनुसंधान जारी है।
राजगढ़. टहला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 310 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामानारायण गुर्जर पुत्र धूडाराम निवासी मीनाला है।टहला थाना प्रभारी बृजेश सिंह तंवर ने पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस जाप्ता के साथ गश्त करते हुए टहला, तालाब, घेवर बायपास होते हुए सरिस्का तिराहा पर पहुंचे थे। जहां शाम को सरिस्का तिराहा पर नाकाबंदी की गई।
इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में सफेद रुमाल लिए हुए सरिस्का गेट से टहला कस्बे की ओर जाने के लिए आया । पुलिस को देखकर वह व्यक्ति घबरा गया। पुलिस ने हाथ में लिए सफेद रुमाल के बारे में पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने चैक किया तो प्लास्टिक की थैली में डोडा पोस्त का 310 ग्राम चूरा मिला। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त चूरा जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
24 May 2024 11:17 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
