29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवी की आराधना के पर्व का 25 को होगा समापन, महाआरती में कुछ ऐसा है माहौल

नवरात्र पर्व का समापन 25 मार्च को होगा, वहीं रामनवमी पर भी कई कार्यक्रम होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 24 Mar 2018, 1:53 PM IST

NAVRATRA IS ENDING ON 25TH MARCH

देवी की आराधना का पर्व नवरात्र बड़ी आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को देवी के छठे रूप की पूजा की गई। माता के भक्त प्रतिदिन भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं। नवरात्र का समापन 25 मार्च को होगा। इस दिन अष्टमी व नवमी एक साथ दिखाई जाएगी। माता की ज्योत के बाद कन्याओं को भोजन करवाकर उनको दक्षिणा दी जाएगी।

मनुमार्ग स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार एक नवरात्र कम होने के कारण अष्टमी व नवमी एक ही दिन होगी। अष्टमी 25 मार्च को सुबह 8.3 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी प्रारंभ हो जाएगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे रामजन्म महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मंदिर में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सत्संग होगा व इसके बाद आरती होगी।नवरात्र की नवमी को रामनवमी के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन राम मंदिरों में उत्सव मनाया जाएगा। रामजन्म की बधाईयां गाई जाएगी।

25 को मनेगा पाटोत्सव

बस स्टैंड स्थित चिंतपूर्णी माता का पाटोत्सव 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन मंदिर में प्रात: 10 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा और माता की झांकी सजाई जाएगी। भजन कीर्तन के बाद महाआरती होगी। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

महाआरती में उमड़ रहे हैं भक्त

बाला किला स्थित करणी माता मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों को आ रहे हैं। इससे जंगल में हर तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यहां पर दूर दूर तक प्रसाद की दुकानें सजी हुई है। अधिकतर युवा समुह में पैदल ही यहां तक पहुंच रहे हैं। मंशा माता मंदिर में भी सुबह और शाम को होने वाली आरती में भक्त शामिल हो रहे हैं।

आज भी होंगे कई कार्यक्रम

रामलीला क्लब तांगा स्टैंड की ओर से 24 मार्च को रामलीला रंगमंच पर रामनवमी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस दिन सुबह रामायण पाठ और शाम को 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।