3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर : घर आता-जाता था पड़ोसी, रात को बिजली जाने के बाद किया ऐसा शर्मनाक काम, किसी को नहीं थी उम्मीद

अलवर में एक व्यक्ति ने पड़ोसी के घर जाकर शर्मनाक हरकत कर दी।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 25, 2018

Neighbourhood men stolen jewellery and cash in alwar

अलवर : घर आता-जाता था पड़ोसी, रात को बिजली जाने के बाद किया ऐसा शर्मनाक काम, किसी को नहीं थी उम्मीद

देसूला निवासी एक जने के मकान में चोरी के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया है। आरोपी पड़ोसी ने पूर्व मेें भी एक बाइक चोरी की थी, जिसे भी पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद किया है। एमआईए थाना प्रभारी धर्मसिंह चौधरी ने बताया कि देसूला निवासी प्रताप पुत्र सूखाराम प्रजापत ने 20 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जून को कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर 8 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गया।

मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने टीम गठित की। रविवार को पुलिस ने मामले में प्रताप के पड़ोसी देसूला निवासी जयसिंह पुत्र दीपचंद कुम्हार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रताप के घर अक्सर जाता-जाता रहता था। उसे उसके घर के बारे में सारी जानकारी थी। 16 जून को रात्रि में बिजली गई हुई थी। प्रताप व उसके परिवारीजन बाहर सो रहे थे।

वह मौका पाकर पीछे से चौबारे में चढ़ गया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 8 हजार रुपए चोरी कर अपने घर ले आया। आरोपित ने बताया कि उसने जेवरात अपने घर के एक बक्से में छिपा दिए। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी ने पूर्व में एक बाइक भी चुराई थी, जिसे भी उसके कब्जे से बरामद किया गया।

30 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार

अलवर. शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा गया। थाना प्रभारी के अनुसार पिछले कई दिनों से क्षेत्र के खारबास मोहल्ले में गांजा बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर शनिवार रात टीम गठित कर मोहल्ले में दबिश दी गई। इस दौरान खारबास निवासी सोनू सिंह (20) पुत्र रामनाथ राजपूत की जेब से 30 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस पर पुलिस सोनू को गिरफ्तार कर थाने लाई।

Story Loader