
मुण्डावर। थाना क्षेत्र के भेडन्टा श्योपुर गांव समीप फामड़ा की ढाणी में शनिवार रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की गोली चलने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार फामड़ा की ढाणी निवासी श्योकोरी देवी पत्नी कन्हैयाराम के घर पर शनिवार रात को उसकी पुत्री सुमन देवी के पुत्र अज्जो की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी।
पार्टी में उसके नंदेउ के भाई हरियाणा रेवाड़ी के मुण्डनवास गांव निवासी 35 वर्षीय सुंदरलाल पुत्र मुंशीराम व उसके साथ दो दोस्त दिल्ली पुलिस में रोहिणी सेक्टर-3 में कार्यरत कान्स्टेबल अनिल चौधरी व हैड कांस्टेबल राजू पालीवाल भी आए थे।
पार्टी को यादगार बनाने के लिए दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी सर्विस पिस्टल से फायर किया, लेकिन फायर नहीं हुआ। पिस्टल चैक करने के लिए पास ही खेत में सुंंदर व दोनों पुलिसकर्मी चले गए, तभी अचानक पिस्टल का ट्रेगर दबने से गोली चल गई, जो सीधे सुंदर के सिर में जा लगी।
गोली लगने से सुंदर लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन व रिश्तेदार सुन्दर को घायल समझ बिना मुण्डावर पुलिस को सूचना दिए भिवाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन सुंदर की मौत पहले ही हो चुकी थी।
सुन्दर दिल्ली में डेयरी का काम करता है। घटना के दौरान मंगली नाम की बालिका डर से गिर पड़ी, जिससे वह घायल हो गई। मंगली उर्फ पूजा का मृतक सुरेन्द्र फूफा लगता था।
मुंडावर पुलिस की भिवाड़ी पुलिस से घटना की खबर पता लगने के बाद मुंडावर थानाधिकारी वीरसिंह गुर्जर घटनास्थल पहुंचे एवं वहां से सीधा भिवाड़ी स्थित राजकीय अस्पताल पहुंचे।
Published on:
24 Jun 2018 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
