5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह होंगे अलवर के नए जिला कलक्टर, अलवर से रहा है पुराना नाता

राजस्थान सरकार ने आईएस अफसरों का तबादला कर दिया। अलवर के नए कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित होंगे।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

May 01, 2018

New district collector of alwar

लुभावन जोशी

अलवर. राजस्थान सरकार ने देर रात आईएस अफसरों की तबादला सूची जारी कर दी। चुनावी साल में सरकार ने 81 अफसरों का तबादला किया है। अलवर के जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट राजन विशाल का भी तबादला किया गया है। जिला कलक्टर राजन विशाल को अब जयपुर में राजस्थान सहकारिता विभाग के पंजीयक पद पर नियुक्त किया गया है। अलवर के जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट के रूप में प्रकाश राजपुरोहित को नियुक्त किया गया है। प्रकाश राजपुरोहित की इससे पहले हनुमानगढ़ के जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट रहे हैं। अलवर के पूर्व जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल का तबादला भीलवाड़ा से चूरू जिले में किया गया है।

कौन हैं अलवर के नए जिला कलक्टर

प्रकाश राजपुरोहित अलवर के नए जिला कलक्टर होंगे। राजपुरोहित 2010 के बैच के आईएस हैं। प्रकाश राजपुरोहित मूलत: बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने 2009 की प्रशासनिक सेवा परीक्षा में पूरे भारत में दूसरी रैंक प्राप्त की थी। प्रकाश राजपुरोहित के उस समय 2300 में से 1336 अंक आए थे। प्रकाश राजपुरोहित दूसरी बार प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में सफल हुए। पहले प्रयास में परीक्षा देते वक्त समय कम रह गया था, इसके साथ ही वे रिवीजन नहीं कर पाए थे।
प्रकाश राजपुरोहित बताते हैं कि तैयारी की शुरुआत में उन्होंने सामान्य पढ़ाई व वैकल्पिक विषय पर खास ध्यान दिया। वहीं मुख्य परीक्षा में सामान्य पढ़ाई पर ध्यान दिया, पर जब उन्हें लगा कि इसमें 300 अंक लाने कठिन हैं तो उन्होंने गणित व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई प्रारंभ की। इंटरव्यू के दौरान राजपुरोहित से उनकी रूचि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने थ्री इडियट जैसी फिल्म देखना बताया। इंटरव्यू के दौरान राजपुरोहित से उनके गृह जिले बाड़मेर की समस्याओं के बारे में पूछा गया। प्रकाश राजपुरोहित तैयारी कर रहे युवाओं को सलाह देते हैं कि तैयारी का आनंद लें व कठिन परिश्रम करें।

अलवर से रहा है पुराना नाता

प्रकाश राजपुरोहित को पहली नियुक्ति भी अलवर जिले में ही मिली थी। प्रकाश राजपुरोहित 2011 में बहरोड़ एसडीएम रहे। इन्हें नगर परिषद आयुक्त भी बनाया गया। अलवर में प्रकाश राजपुरोहित ने मिलावट खोरी के खिलाफ शुद्ध के लिए युद्ध नाम से अभियान भी चलाया था।

ब्लॉग भी लिखते हैं

प्रकाश राजपुरोहित आईआईटी व आईएस महत्वकांक्षियों के लिए ब्लॉग लिखते हैं। उन्होंने आईआईटी के छात्रों के लिए गणित की किताब भी लिखी है।