15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहरोड़ विधायक जसवंत के पुत्र मोहित यादव की नई पारी, अलवर क्रिकेट संघ के बने अध्यक्ष

अलवर. बहरोड़ विधायक जसवंत यादव के पुत्र मोहित ने राजनीति की नई पारी शुरू की है। इस बार उन्होंने क्रिकेट संघ के जरिए राजनीति में दोबारा एंट्री की है। उन्हें अलवर क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया है। इस पद पर उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। मोहित के अलावा पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई है। […]

2 min read
Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Sep 21, 2024

अलवर. बहरोड़ विधायक जसवंत यादव के पुत्र मोहित ने राजनीति की नई पारी शुरू की है। इस बार उन्होंने क्रिकेट संघ के जरिए राजनीति में दोबारा एंट्री की है। उन्हें अलवर क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया है। इस पद पर उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। मोहित के अलावा पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई है। मोहित ने 2018 में बहरोड़ से विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तब वे राजनीति में एंट्री की तलाश में थे। चुनाव अधिकारी बंशीधर विश्नोई की देखरेख में हुए चुनाव में कार्यकारिणी के 9 पदों के लिए केवल 9 ही लोगों के फार्म भरे। ऐसे में सभी को निर्विरोध चुना गया। अब क्रिकेट संघ की प्रतियोगिताओं और संघ की गतिविधियों का संचालन मोहित यादव ही करेंगे।
यादव ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ के सामने आने वाली परेशानियों को दूर किया गया जाएगा। इसमें हमारी पहली प्राथमिकता खेल मैदान की रहेगी। इसमें भाजपा सरकार से मिलकर मैदान निर्माण कार्य किया जाएगा। खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस मौके पर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पर्यवेक्षक विनोद सहारन व अरुण ङ्क्षसह, जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा, रजिस्ट्रार कार्यालय से पर्यवेक्षक लोकेन्द्र पाल मौजूद रहे।
किसी को नहीं लगी भनक, रुचिर मोदी की भी ऐसी ही एंट्री: मोहित यादव के अलवर क्रिकेट संघ का चुनाव लडऩे की भनक किसी को नहीं लगी। बड़े गुपचुप तरीके से उन्होंने चुनाव लड़ा। इससे पहले ललित मोदी के पुत्र रुचिर मोदी भी अचानक 2016 में अध्यक्ष पद पर चुने गए थे, लेकिन उन्होंने 2019 में खुद ही त्यागपत्र दे दिया था। इनके बाद जितेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष बने। गुप्ता का 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मोहित यादव को चुना गया है।

इस प्रकार है नई कार्यकारिणी
जिला क्रिकेट संघ कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सचिव पवन गोयल, कोषाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल, संयुक्त-सचिव अनंत गोयल और प्रमोद यादव, डॉ. बृजेन्द्र गर्ग, राम बब्बू शर्मा और अनिल यादव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। इनका चुनाव चार वर्ष के लिए हुआ है।