21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में चिड़ियाघर का डिजाइन तैयार; 2 साल में होगा तैयार, 180 करोड़ होंगे खर्च

Zoo will be built in Alwar अलवर स्थित कटीघाटी में प्रस्तावित चिडि़याघर व लायन सफारी के प्रस्ताव को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की तकनीकी कमेटी ने पास कर दिया है।

2 min read
Google source verification

वन विभाग की ओर से बनाया गया चिड़ियाघर का डिजाइन

Zoo will be built in Alwar अलवर स्थित कटीघाटी में प्रस्तावित चिडि़याघर व लायन सफारी के प्रस्ताव को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की तकनीकी कमेटी ने पास कर दिया है। अब वन विभाग इस पर काम शुरू करेगा। वर्ष 2029 तक चिडि़याघर बनकर तैयार हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने चिडि़याघर का प्लान अक्टूबर-2025 में पास किया था। यह 104 हेक्टेयर क्षेत्र में बनेगा। यहां 81 प्रजातियों के 443 जानवर लाए जाएंगे। लुप्तप्राय 13 प्रजातियों के 74 जानवर भी पर्यटक देख सकेंगे। लायन सफारी समेत इस प्रोजेक्ट पर 180 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें पहले चरण में सरकार 96 करोड़ रुपए जारी करेगी। तीन चरणों में काम पूरा होगा।

यह होगा किराया

चिडि़याघर में 50 रुपए का टिकट लगेगा। लायन सफारी का टिकट 300 रुपए का होगा। छात्र चिडि़याघर में 20 रुपए के टिकट के साथ घूम सकेंगे। जंगल सफारी के लिए उन्हें 50 रुपए देने होंगे। विदेशी पर्यटकों को चिडि़याघर के लिए 300 रुपए और लायन सफारी के लिए 600 रुपए देने होंगे। चिडि़याघर के जरिए 2.32 करोड़ रुपए की आय होगी। लायन सफारी के जरिए सालाना 4.44 करोड़ रुपए आएंगे। शाकाहारी सफारी के जरिए 3.33 करोड़ रुपए आएंगे। शाकाहारी सफारी का किराया भी लायन सफारी के बराबर ही होगा। इस तरह सरकार को साल में 10 करोड़ 9 लाख रुपए की अनुमानित आय होगी।

इस तरह एरिया बांटा, 8 लाख आएंगे पर्यटक

कटीघाटी में चिडि़याघर बनाया जाएगा, जिसमें पहाड़ी व समतल एरिया है। पहाड़ी एरिया में 50 हेक्टेयर में चिडि़याघर बनाया जाएगा। वहीं, 54 हेक्टेयर में जंगल सफारी बनेगी। इस पूरे एरिया को पूरा एरिया 8 जोन में बांटा गया है। यहां जनसुविधाएं 10 तरह की होंगी। यहां 160 अधिकारी व कर्मचारियों का स्टाफ तैनात होगा। वन विभाग के मुताबिक हर साल करीब 8 लाख पर्यटक आएंगे।

ये होंगे प्रमुख जानवर

  • एशियन पाम सिवेट
  • बंगाली लोमड़ी
  • बंगाली लंगूर
  • बंगाल टाइगर
  • चीतल
  • सामान्य लोमड़ी
  • भारतीय भेडि़या
  • पूंछवाला शेर
  • सांभर
  • कैरकल
  • भालू

ये पक्षी आएंगे

  • मिस्र का गिद्ध
  • भारतीय गिद्ध
  • सफेद पूंछ वाला गिद्ध
  • बगुला
  • सारस
  • ब्लैक हेडेड
  • पेंटेड स्ट्रॉक
  • इंडियन हॉग डियर
  • बारासिंगा

ये भी देख सकेंगे

  • कछुआ
  • मगरमच्छ
  • लीजार्ड
  • सांप
  • इंडियन रॉक पायथन
  • कोबरा
  • नागराज
  • रसेल वाइपर

जंगल सफारी में ये होंगे

  • शेर
  • चीतल
  • बारहसिंगा
  • जंगली सुअर
  • काला हिरण

चिडि़याघर व लायन सफारी की डीपीआर को पर्यावरण मंत्रालय की तकनीकी कमेटी ने मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही काम शुरू होगा- राजेंद्र कुमार हुड्डा, डीएफओ अलवर