अलवर

नील गाय को मारी गोलियां, तड़प-तड़प कर हुई मौत

तीन घंटे तक तड़पती रही नीलगाय

less than 1 minute read
Dec 11, 2022
नील गाय को मारी गोलियां, तड़प-तड़प कर हुई मौत

अलवर. गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ली बहादुर के जंगलों में अज्ञात लोगों ने नीलगाय पर गोलियां चलाई। वाहन की सुविधा नहीं मिलने से नील गाय ने तीन घंटे तक तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि को गोली चलने की आवाज आई थी,लेकिन आसपास पहाड़ी क्षेत्रों के कारण किसी को शक नहीं था कि नील गाय के ऊपर गोलियां चलाई गई हैं। दोपहर में खेत पर चारा लेने के लिए गई महिलाओं ने नीलगाय पर छर्रे लगे और तड़पते हुए देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। प्रशासन को सूचना देने के बाद वन विभाग के अधिकारी और चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उपचार किया, वाहन की व्यवस्था नहीं होने से नीलगाय की मौत हो गई। देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली की सहायता से नीलगाय को पोस्टमार्टम कराने के लिए पशु चिकित्सा केंद्र पर ले जाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और नीलगाय की मौत को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

नील गाय के शरीर पर लगी थी 3 गोलियां
नीलगाय के दाएं पैर के ऊपर तीन गोलियों के निशान थे। नीलगाय के शरीर से काफी खून बह चुका था। खेड़ली बहादुर के जंगलों में यह दूसरी घटना है इससे पूर्व 2 दिन पूर्व भी एक नीलगाय की इसी तरह से मौत हो गई थी।

इनका कहना है
हमें नीलगाय के घायल होने की सूचना मिली थी । मौके पर पहुंचे चिकित्सकों से उपचार कराया । इस दौरान नीलगाय की मौत हो गई।
-राजेश चौधरी फॉरेस्टर वन विभाग लक्ष्मणगढ़

घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ।नीलगाय को प्राथमिक उपचार दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
-डॉ प्रेम सिंह मीणा पशु चिकित्सा अधिकारी गोविंदगढ़

Published on:
11 Dec 2022 01:58 am
Also Read
View All

अगली खबर